PlayBreaking News

IND A vs SL A: भारतीय A टीम ने श्रीलंका A को फाइनल मैच में दी 66 रनों से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच

तीन देशों की सीरीज के फाइनल में भारतीय A टीम ने श्रीलंका A को 66 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लयेर ऑफ द मैच रहे। वहीं यश ठाकुर और विपराज निगम ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
Follow on Google News
भारतीय A टीम ने श्रीलंका A को फाइनल मैच में दी 66 रनों से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में 21 जून को खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत A टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका A को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपना दबदबा कायम रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान 

फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रही, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वैभव ने महज 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेलते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया। इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत A को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी। इस पारी ने न केवल दर्शकों को रोमांचित किया बल्कि श्रीलंका A की रणनीति भी पूरी तरह बिगाड़ दी।

ये भी पढ़ें: India Squad for England Tour : इंग्लैंड के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, विराट -बुमराह की वापसी, यशस्वी जायसवाल बाहर

तिलक, प्रियांश और अनुकूल ने भी निभाई अहम भूमिका 

वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। वहीं प्रियांश आर्या और अनुकूल रॉय ने 39-39 रन का योगदान देकर टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारियां निभाईं, जिसकी बदौलत भारत A 377 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। इतने बड़े लक्ष्य ने फाइनल में भारतीय टीम की स्थिति को काफी मजबूत कर दिया था।

Featured News

यश ठाकुर ने तोड़ी श्रीलंका की कमर 

378 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका A टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 33 रन के स्कोर तक अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इन शुरुआती सफलताओं में तेज गेंदबाज यश ठाकुर की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शुरुआती झटकों के बाद मेजबान टीम लगातार दबाव में दिखाई दी।

विपराज और अनुकूल ने जीत पर लगाई मुहर 

हालांकि श्रीलंका की ओर से वनुजा सहान ने 62 और सदीरा समराविक्रमा ने 52 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन वे टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके। भारत-ए के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। यश ठाकुर और विपराज निगम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय ने दो विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन के सामने श्रीलंका-ए की पूरी टीम 311 रन पर ढेर हो गई।

ये भी पढ़ें: FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! 555 दिन की जमा पर मिल रहा 7.50% तक ब्याज, निवेश से पहले जानिए इन 5 बैंकों की दरें

अब अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज पर नजर 

वनडे ट्राई सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम का फोकस श्रीलंका A के खिलाफ होने वाली दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज पर रहेगा। यह सीरीज 25 जून से शुरू होगी, जिसमें टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल संभालते हुए नजर आएंगे। वनडे फाइनल में मिली शानदार जीत ने भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है और टीम अब टेस्ट प्रारूप में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts