Jabalpur News : केंद्रीय सुरक्षा संस्थान OFK में ब्लास्ट, दो कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे, 2 की हालत गंभीर, बम फिलिंग के दौरान हादसा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में मंगलवार (22 अक्टूबर) सुबह ब्लास्ट हो गया। इस दौरान दो कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा कर्मचारी झुलसे। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह धमाका फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) के जीएम और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ओएफके हादसे में ये लोग झुलसे
- प्रवीण
- गौतम
- चंदन
- उमेश मौर्य
- कृष्णा पोल
- सुनील कुमार
- राम बिहारी