जबलपुर में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद:दोस्त को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जबलपुर। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी विवाद हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी बृजेश पटेल और राजा चौबे शुक्रवार शाम गांव के पास बैठकर शराब पी रहे थे। करीब आधे घंटे तक दोनों साथ रहे, लेकिन नशे की हालत में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया।
CG NEWS: बीज निगम के रिटायर्ड मैनेजर पर EOW का शिकंजा, आय से 88% ज्यादा संपत्ति मामले में गिरफ्तारी
अधमरा छोड़ मौके से फरार हुआ आरोपी
पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर राजा चौबे ने पहले बृजेश पटेल को धक्का दिया और फिर पास में पड़ी लाठी उठाकर उस पर कई वार कर दिए। हमले में बृजेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान राजा चौबे का नाम सामने आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान बृजेश पटेल की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर् जांच शुरू कर दी है।
अवैध शराब की बिक्री पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उनका कहना है कि इसी वजह से आए दिन झगड़े और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी ने भेड़ाघाट थाना पुलिस को अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।












