Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : भाजपा नेता ने की टिंबर व्यापारी की पिटाई, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर जमीन कब्जे का आरोप,FIR दर्ज

Follow on Google News
जबलपुर : भाजपा नेता ने की टिंबर व्यापारी की पिटाई, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर जमीन कब्जे का आरोप,FIR दर्ज
जबलपुर। सेक्स रैकेट के मामले में फंसे बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के बाद अब एक और भाजपा नेता पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जबलपुर के गढ़ा पुलिस थाने ने भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य मंडल अध्यक्ष प्रशांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर टिंबर व्यवसायी साहिल नागदेव की जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित व्यवसायी ने मदन महल इलाके में स्थित अपनी टाल पर दबंगई का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। साहिल नागदेव के मुताबिक, प्रशांत दुबे अपने कुछ साथियों के साथ अचानक टाल पर पहुंचे और जमीन को अपना बताते हुए जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

घटना का वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गढ़ा थाना पुलिस ने प्रशांत दुबे और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने की है। ये भी पढ़ें- हनीमून मर्डर केस :- पूर्वोत्तर के चाकू ‘डाव’ से हुई राजा की हत्या – परिजनो को आशंका ,बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? CBI जांच की मांग की
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts