PlayBreaking News

42 साल में पहली बार इतना खाली हुआ बरगी बांध, पानी घटा तो सामने आए मंदिर, पुरानी नाव और नहर का विशाल गेट

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध का जलस्तर इस साल रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है। पानी कम होने से कई ऐसे नजारे सामने आए हैं, जो पिछले चार दशक से पानी के भीतर छिपे थे। डूबा हुआ मंदिर, पुरानी मोटर बोट और नहर का विशाल गेट अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।
Follow on Google News
42 साल में पहली बार इतना खाली हुआ बरगी बांध, पानी घटा तो सामने आए मंदिर, पुरानी नाव और नहर का विशाल गेट
फाइल फोटो

जबलपुर। जबलपुर के बरगी बांध में इस बार जलस्तर इतनी तेजी से घटा है कि पिछले 42 वर्षों में पहली बार कई पुराने ढांचे और चीजें पानी के बाहर दिखाई देने लगी हैं। जिन स्थानों पर हमेशा पानी रहता था, वहां अब मंदिर, पुरानी मोटर बोट और नहर का विशाल गेट साफ नजर आ रहे हैं। इन दुर्लभ दृश्यों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट ने जहां लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है, वहीं भविष्य में पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता भी पैदा कर दी है।

रिकॉर्ड स्तर तक गिरा बरगी बांध का जलस्तर

बरगी बांध का जलस्तर इस बार सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार बांध में हर दिन करीब पांच सेंटीमीटर पानी कम हो रहा है। वर्तमान में जलस्तर लगभग 407.45 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर माना जाता है। अधिकारियों का कहना है कि सिंचाई, बिजली उत्पादन, नर्मदा नदी में जल प्रवाह बनाए रखने और गर्मी के कारण पानी लगातार कम हुआ है। यही वजह है कि इस बार बांध का नजारा पहले से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है।

42 साल बाद पानी से बाहर आया नहर का विशाल गेट

जलस्तर घटने का सबसे बड़ा असर बांध के दाहिने किनारे स्थित नहर के गेट पर देखने को मिला है। यह विशाल लोहे का गेट करीब 50 फीट चौड़ा और 100 फीट ऊंचा है। सामान्य दिनों में इसका बड़ा हिस्सा हमेशा पानी के भीतर रहता था लेकिन इस बार पहली बार पूरा ढांचा साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगी बांध बनने के बाद ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया।

ये भी पढ़ें: GI Tag : खरगोन की लाल मिर्च से छतरपुर के पान तक मप्र की एक-दो नहीं, 12 उद्यानिकी फसलों को मिला है जीआई टैग

डूबा हुआ मंदिर और पुरानी मोटर बोट बने आकर्षण

पानी कम होने के बाद बांध की तलहटी में एक पुराना मंदिर भी दिखाई देने लगा है, जो वर्षों से पानी में डूबा हुआ था। इसके साथ ही करीब 40 साल पुरानी लोहे की मोटर बोट भी बाहर आ गई है। बताया जाता है कि यह नाव बांध निर्माण के समय पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल होती थी और बाद में एक हादसे के दौरान डूब गई थी। अब इस पर जंग लग चुकी है, लेकिन इसका ढांचा अब भी सुरक्षित दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: पूर्व जूनियर इंजीनियर को 4 साल की सजा, केस को रफा-दफा करने के लिए एवज में मांगी थी रिश्वत

लोग दूर दूर से देखने पहुंच रहे

बरगी बांध में सामने आए इन दुर्लभ दृश्यों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर, पुरानी नाव और विशाल गेट को देखने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग इसे ऐतिहासिक धरोहर की तरह देख रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में बरगी बांध को कभी इतना खाली नहीं देखा।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts