PlayBreaking News

पहले पेड़ से टकराई फिर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जा घुसी जीप, बस से भी हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, 2 घायल

Follow on Google News
पहले पेड़ से टकराई फिर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जा घुसी जीप, बस से भी हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, 2 घायल
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से तेज गति से आ रही जीप की एक निजी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को सिहोरा शहर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज से लौट रही थी जीप

जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुई। कर्नाटक में पंजीकृत जीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी। जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण वाहन पहले सड़क के डिवाइडर पर एक पेड़ से टकराया, फिर उछल कर हाईवे के दूसरी ओर चला गया और विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित प्रयागराज से लौट रहे थे और जबलपुर के रास्ते कर्नाटक जा रहे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद, बस चालक अपने वाहन के साथ मौके से चला गया। उन्होंने कहा कि बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान वीरुपक्शी गुमती निवासी बेलगाम कर्नाटक, बासविराज कुरती निवासी गंगोंक, बालचंद्रा, राजू, सुनील, वीरना के रूप में हुई है। घायलों के नाम सदाशिव कुमार (59) निवासी कर्नाटक गंगटोक, मुस्तफा है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts