Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूर्य मिशन : सूरज के सफर पर रवाना हुआ आदित्य L1, श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग; 63 मिनट में अर्थ ऑर्बिट में पहुंचेगा

Follow on Google News
सूर्य मिशन : सूरज के सफर पर रवाना हुआ आदित्य L1, श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग; 63 मिनट में अर्थ ऑर्बिट में पहुंचेगा
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के दसवें दिन  ISRO ने अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य L1 को लॉन्च किया। सूर्य की स्टडी के लिए इस मिशन को PSLV-C57 रॉकेट से श्री श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में करीब 4 महीने (125 दिन) लगेंगे। इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है।

L1 पर नहीं पड़ता ग्रहण का प्रभाव

रॉकेट PSLV आदित्य को पृथ्वी की निचली कक्षा में छोड़ेगा। करीब 63 मिनट 19 सेकेंड बाद आदित्य 235 x 19500 Km की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है। आदित्य स्पेसक्राफ्ट को L1 पॉइंट तक पहुंचने में करीब 125 दिन लगेंगे, जो 3 जनवरी 2024 को पूरे होंगे। अगर मिशन सफल रहा और आदित्य स्पेसक्राफ्ट लैग्रेंजियन पॉइंट 1 पर पहुंच गया, तो नए साल में इसरो के नाम ये बड़ी उपलब्धि होगी।

5 चरणों में होगा सूरज तक सफर

लैगरेंज पॉइंट का नाम इतालवी-फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरेंज के नाम पर रखा गया है। इसे बोलचाल में L1 नाम से जाना जाता है। धरती से सूरज तक का सफर पांच चरणों में होगा। जिसमें पहला फेज- PSLV रॉकेट से लॉन्च, दूसरा फेज- पृथ्वी के चारों और ऑर्बिट का विस्तार, तीसरा फेज- स्फेयर ऑफ इंफ्लूएंस से बाहर, चौथा फेज- क्रूज फेज और पांचवां फेज- हैलो ऑर्बिट L1 प्वाइंट है। https://twitter.com/psamachar1/status/1697860515374956587?t=f2kzRgP3JQLRf8zT3nzJlQ&s=08 ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिले PM मोदी का ऐलान : 23 अगस्त को मानाया जाएगा नेशनल स्पेस डे, जिस जगह लैंडर उतरा, वह प्वाइंट कहलाएगा ‘शिवशक्ति’ ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 Landing : चांद पर लहराया तिरंगा, PM मोदी बोले- चंदा मामा बस एक टूर के… चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts