Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Israel-Hamas War : इजराइल पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने गले लगकर किया रिसीव

Follow on Google News
Israel-Hamas War : इजराइल पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने गले लगकर किया रिसीव
तेल अवीव। इजराइल-हमास जंग के 13वें दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंच गए हैं। तेल अवीव के बेनगुरिअन एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें रिसीव किया। उनका ये दौरा उस दिन हो रहा है, जब जंग के बीच गाजा सिटी के अहली अरब सिटी अस्पताल पर हुए हमले में 500 लोगों की मौत हो गई।हमास ने इस हमले के लिए इजराइली वायुसेना को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इजराइल का कहना है कि, हॉस्पिटल पर हुए हमले में उसका हाथ नहीं है। इसके लिए इस्लामिक जिहाद संगठन जिम्मेदार है।

जिन्होंने हमारे बच्चों की हत्या की, वे अपने बच्चों के भी हत्यारे

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि गाजा में जो बर्बर हमला हुआ है, उसे हमास के आतंकवादियों ने अंजाम दिया है, न कि इजरायली सेना ने। जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, वे अपने बच्चों के भी हत्यारे हैं। इजराइल का कहना है कि, फिलिस्तीनी लड़ाके ही हॉस्पिटल के पास हमला कर रहे थे, उन्हीं में से एक रॉकेट दिशा भटककर अस्पताल पर गिर गया।

हमले में ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर हुए हमले में ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है। गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, हॉस्पिटल में हुए इस हमले में 500 लोग मारे गए हैं। अहली अरब सिटी हॉस्पिटल में मरीजों के साथ सैकड़ों शरणार्थी भी थे। इजराइली हमलों से बचने के लिए गाजा के लोगों ने यहां शरण ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री के एक अफसर का कहना है कि- इजराइल ने अस्पताल पर रॉकेट दागने से पहले यहां वॉर्निंग के तौर पर गोलाबारी की थी।

इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर से जारी है जंग

  • हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को जब शबात के दिन (यहूदियों का छुट्टी का दिन) इजराइल में घुसकर हमला कर दिया था। उसके बाद से इजराइल-हमास के बीच शुरू हुई जंग अब तक चल रही है।
  • हमास के हमले के बाद से इजराइल ने गाजा पट्टी पर उसके ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के मुताबिक, 6 दिनों में उसकी सेना ने हमास के 3,600 ठिकानों पर हमला किया। 6 हजार बम गाजा पर दागे गए, जिनका वजन करीब 4 हजार टन है। दुनिया भर के इजराइली युद्ध में हिस्सा लेने के लिए तेल अवीव पहुंच रहे हैं।
  • इजराइली सेना ने कहा कि, उसने हमास के कुल 7 कमांडरों को मार गिराया है।
  • हमास मिलिट्री के प्रवक्ता अबु ओबेदा ने कहा है कि, उनकी कैद में 200 से 250 नागरिक हैं। इनमें से विदेशी नागरिक हमारे मेहमान हैं, जिन्हें हालात सुधरने पर रिहा कर देंगे। इसके साथ ही कहा कि, वो गाजा में इजराइल के बड़े जमीनी ऑपरेशन से डरते नही हैं। बता दें कि, इजराइली सेना 10 हजार सैनिकों के साथ गाजा में जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी ने कहा है कि, अगर गाजा में इजराइल ने बमबारी बंद नहीं की, तो दुनिया मुस्लिम फोर्सेज को रोक नहीं पाएगी।
  • दोनों पक्षों की ओर से रॉकेट हमलों और गोलीबारी में करीब 5000 की जान जा चुकी है। जंग में अब तक 1 हजार फिलिस्तीनी बच्चे मारे जा चुके हैं।
  • अस्पताल पर हुए हमले से पहले हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि, इजराइल के हमले में हमास के तीन हजार लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 12,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं हमले में इजराइल के 1400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह है गाजा पट्टी का पूरा विवाद

गाजा पट्टी एक छोटा सा फिलिस्तीनी क्षेत्र है, यह मिस्र और इजराइल के मध्य भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है। इस पर ‘हमास’ द्वारा शासन किया जाता है, जो इजराइल विरोधी आतंकवादी समूह है। बता दें कि, फिलिस्तीन अरबी और मुस्लिम बाहुल्य वाला इलाका है। फिलिस्तीन और कई अन्य मुस्लिम देश इजराइल को यहूदी राज्य के रूप में मानने से इंकार करते हैं। UN ने 1947 के बाद फिलिस्तीन को एक यहूदी और एक अरब राज्य में बांट दिया था। जिसके बाद से ही फिलिस्तीन और इजराइल के बीच संर्घष जारी है। जिसमें एक अहम मुद्दा जुइश राज्य के रूप में स्वीकार करना है तो दूसरा गाजा पट्टी है। यह इजराइल की स्थापना के समय से ही इजराइल और दूसरे अरब देशों के बीच संघर्ष का कारण साबित हुआ है। ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War : युद्ध के बीच इजराइल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से करेंगे चर्चा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts