इजराइल-हमास जंग के बीच एक भारतीय की मौत, 2 घायल; लेबनान से हिजबुल्लाह ने मिसाइल अटैक किया

यरुशलम। इजराइल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के पास एक बाग में लेबनान की ओर से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग दक्षिणी राज्य केरल के रहने वाले हैं।
बचाव सेवा मागेन डेविड अडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जाकी हेलेर ने बताया कि मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इजराइल के गलीली क्षेत्र में मार्गलियॉट (सामूहिक कृषक समुदाय) के एक बाग में जाकर गिरी।
https://twitter.com/IsraelinIndia/status/1764865790929711315?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1764865790929711315%7Ctwgr%5E73f3ba49ab75a4dd835b8b355530fa2ea14cc0ce%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fworld%2Fstory%2Fisrael-indian-man-killed-israel-missile-attack-from-lebanon-two-injured-hamas-conflict-ntc-1892176-2024-03-05
ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से किया गया है, जो गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में 8 अक्टूबर से ही रोजाना उत्तरी इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Mexico Accident : मेक्सिको में तेज रफ्तार का कहर… ट्रक से टकराई वैन, तीन नाबालिगों सहित 9 लोगों की मौत

केरल के रहने वाले 2 भारतीय घायल
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हमले में केरल में कोल्लम के रहने वाले पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्ज को चेहरे और शरीर पर चोट आने के बाद बीलिनसन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका ऑपरेशन किया गया है, फिलहाल हालत में सुधार है। वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकता है। मेल्विन को मामूली चोट आई हैं और उसे उत्तरी इजराइल के साफेद शहर में जीव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह केरल के इडुक्की जिले का रहने वाला है।