People's Update
Monday, March 23, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 23, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: चार मजदूरों की मौत, 12 घायल अस्पताल में भर्ती
    2025-26 में दिल्ली में वाहनों की संख्या 7.9% बढ़कर 87.6 लाख हुई: आर्थिक सर्वेक्षण
    ईरान जल्द समझौता करना चाहता, जो 5 दिन के भीतर या उससे पहले होगा: डोनाल्ड ट्रंप
    वेस्ट एशिया संकट: ‘इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित’, बोले MEA प्रवक्ता
    वडोदरा में राहुल बोले- ट्रंप ने मोदी को 100% कंट्रोल करके रखा है
    ट्रंप बोले- ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिन हमला नहीं करेंगे
    IPL 2026 से पहले RCB के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कोहली ने जमकर लगाए शॉट्स
    लोकसभा सीटें बढ़कर 873 होगी, महिलाओं को मिलेगा रिजर्वेशन
    ईरान का अमेरिका को करारा जवाब, बोला- हमारी धमकी से डरा USA
    Bihar: गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, लंबी कतारें और धक्का-मुक्की से बिगड़े हालात
    '2016 से अबतक 11 एयरलाइंस बंद', उड्डयन मंत्रालय राज्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया
    ‘नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं’, PM की लोकसभा स्पीच पर बोले राहुल गांधी
    वेस्ट एशिया संकट: ‘नागरिकों-पावर प्लांट पर हमले गलत’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा
    ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा
    लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत
    ईरानी विदेश मंत्री ने मिडिल ईस्ट के हालात पर साउथ कोरियाई फॉरेन मिनिस्टर से बात की
    संसद में मोदी : वेस्ट एशिया में नागरिकों की मौत कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
    प्रियंका गांधी- पश्चिम एशिया के हालात पर संसद में सर्चा होनी चाहिए
    PM मोदी बोले- हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार
    अंतर्राष्ट्रीय

    शांति वार्ता से पहले शर्तों की जंग :ट्रंप की मांग- मिसाइल प्रोग्राम बंद करो, ईरान बोला- पहले मुआवजा और गारंटी दो

    मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नई चेतावनी दी है और युद्धविराम के लिए कई कड़ी शर्तें रखी हैं। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की टीम शांति वार्ता की तैयारी कर रही है। जानिए युद्ध की ताजा स्थिति, शर्तें और वैश्विक असर।
    Publish Date: 23 Mar 2026, 5:09 PM (IST)Updated On: 23 Mar 2026, 5:10 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब और जटिल होता जा रहा है। जंग का आज 24वां दिन है और हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि, अगर उसके तटीय इलाकों या द्वीपों पर हमला किया गया तो वह फारस की खाड़ी के समुद्री रास्तों में बारूदी सुरंगें बिछा सकता है। दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ईरान के साथ संभावित शांति वार्ता की तैयारी करती नजर आ रही है।

      इस बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव सबसे ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक है। यहां से दुनिया के करीब 20% तेल का ट्रांसपोर्ट होता है। ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर सकती है।

      युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की नई शर्तें

      जंग के बीच ईरान ने युद्धविराम के लिए कई नई शर्तें सामने रखी हैं। लेबनानी मीडिया अल मयादीन को दिए गए इंटरव्यू में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि उनका देश पहले से तैयार रणनीति के अनुसार कदम उठा रहा है। ईरान ने युद्धविराम के लिए तीन नई शर्तें रखी हैं-

      ईरान की नई शर्तें

      • क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए।
      • होर्मुज स्ट्रेट के लिए नए नियम बनाए जाएं।
      • ईरान विरोधी मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाए और उनका प्रत्यर्पण किया जाए।

      इसके अलावा ईरान पहले भी कुछ शर्तें रख चुका है।

      यह भी पढ़ें: जंग का उल्टा असर! सोना-चांदी में भारी गिरावट, 53 दिन में सोना ₹41 हजार और चांदी ₹1.84 लाख टूटी

      पहले से रखी गई शर्तें

      • भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की गारंटी
      • युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा
      • पूरे क्षेत्र में चल रहे सभी युद्ध खत्म किए जाएं

      ईरान का कहना है कि जब तक दुश्मनों को सबक नहीं सिखाया जाएगा, तब तक उसकी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

      ईरान की छह बड़ी शर्तें

      हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह स्पष्ट शर्तें भी घोषित की हैं। इन शर्तों से साफ संकेत मिलता है कि ईरान केवल युद्धविराम नहीं बल्कि पूरे क्षेत्रीय समीकरण में बदलाव चाहता है।

      ईरान की छह शर्तें

      1. भविष्य में युद्ध दोहराए जाने की बाध्यकारी गारंटी
      2. पूरे क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हटाया जाए
      3. युद्ध के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा
      4. क्षेत्र में चल रहे सभी युद्धों का अंत
      5. होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नई कानूनी व्यवस्था
      6. ईरान विरोधी मीडिया अभियानों में शामिल लोगों पर कार्रवाई

      ईरान का कहना है कि यह उसकी नई रणनीति का हिस्सा है और इन शर्तों के बिना युद्धविराम संभव नहीं होगा।

      [featured type="Featured"]

      ट्रंप की टीम शुरू कर सकती है शांति वार्ता

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ईरान के साथ शांति वार्ता की संभावनाओं पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संभावित शांति योजना की अगुवाई ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ कर रहे हैं। हालांकि, अभी अमेरिका और ईरान के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। फिलहाल मिस्र, कतर और ब्रिटेन जैसे देश मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

      अमेरिका की कड़ी शर्तें

      जहां एक तरफ ईरान ने अपनी शर्तें रखी हैं, वहीं अमेरिका भी युद्ध खत्म करने के लिए कुछ सख्त मांगें कर रहा है।

      अमेरिका की प्रमुख मांगें

      • ईरान अगले 5 साल तक कोई मिसाइल कार्यक्रम न चलाए
      • यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे
      • अपने प्रमुख परमाणु केंद्रों को बंद करे
      • क्षेत्रीय मिसाइलों पर सीमा तय करे
      • हिजबुल्ला, हूतियों और हमास जैसे समूहों को समर्थन बंद करे

      ईरान पहले ही इनमें से कई शर्तों को खारिज कर चुका है।

      मुआवजे की मांग पर ट्रंप का रुख

      ईरान युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहा है। लेकिन ट्रंप ने इस मांग को "नॉन-स्टार्टर" बताते हुए साफ कर दिया है कि अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका एक विकल्प के तौर पर ईरान की जमी हुई संपत्तियों को वापस करने पर विचार कर सकता है।

      यह भी पढ़ें: युद्ध का बिल दुनिया से वसूलेगा ईरान? होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगाया 2 मिलियन डॉलर टोल

      शांति वार्ता के सामने बड़ी चुनौतियां

      अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता आसान नहीं होगी। इसके कई कारण हैं-

      • दोनों देशों की शर्तों में बड़ा अंतर
      • युद्ध अभी भी जारी है
      • ईरान में निर्णय लेने वाली सत्ता संरचना स्पष्ट नहीं
      • मध्यस्थ देश कौन होगा यह भी तय नहीं

      अमेरिका मध्यस्थ के रूप में कतर को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन बातचीत अभी शुरुआती चरण में ही है।

      BRICS से मदद की अपील

      इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि BRICS देशों को ईरान पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए भूमिका निभानी चाहिए। ईरानी राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया क्षेत्रीय सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए ताकि बाहरी देशों का हस्तक्षेप कम हो सके।

      होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की बड़ी चेतावनी

      ईरान की नेशनल डिफेंस काउंसिल ने सोमवार को कहा कि, अगर उसके तटीय इलाकों या द्वीपों पर हमला किया गया तो वह फारस की खाड़ी के समुद्री रास्तों में बारूदी सुरंगें बिछा सकता है। इसका मतलब साफ है कि, ईरान जरूरत पड़ने पर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकता है। ईरान का कहना है कि, अगर इस रास्ते से जहाजों को गुजरना है तो देशों को पहले ईरान से बातचीत करनी होगी। अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है। कई देशों की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो सकती है और तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

      [breaking type="Breaking"]

      ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम

      दो दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि, अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल नहीं दिया गया तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर बड़ा हमला कर सकता है। ट्रंप की इस चेतावनी की डेडलाइन आज रात खत्म होने वाली है। ईरान ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि, अगर अमेरिका या उसके सहयोगी देशों ने हमला किया तो वह गल्फ देशों के पावर ग्रिड को निशाना बना सकता है। यानी दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

      जहाजों से 2 मिलियन डॉलर वसूलने का दावा खारिज

      हाल ही में खबरें आई थीं कि, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से 2 मिलियन डॉलर तक का शुल्क वसूल रहा है। लेकिन भारत में मौजूद ईरान के दूतावास ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह निराधार हैं और इनका ईरान सरकार की आधिकारिक नीति से कोई संबंध नहीं है। ईरान का कहना है कि, कुछ व्यक्तियों की निजी राय को उसकी सरकारी नीति के रूप में पेश किया जा रहा है।

      यह भी पढ़ें: NATO तैयार : होर्मुज सुरक्षित करने के लिए ट्रंप का दबाव ला रहा रंग, महासचिव ने ट्रंप से बातचीत के बाद दिए अहम संकेत

      युद्ध में बदली रणनीति

      ईरानी अधिकारियों का कहना है कि, मौजूदा सैन्य रणनीति पहले से तैयार की गई थी। पहले बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए गए, लेकिन अब ईरान अधिक सटीक और रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के हमलों में इजरायल के अराद और डिमोना क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है। ईरान का दावा है कि, उसने दुश्मन की कई वायु रक्षा प्रणालियों को नष्ट कर दिया है।

      तुरंत युद्धविराम के आसार कम

      ईरान के वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि, मौजूदा हालात में तुरंत युद्धविराम की संभावना कम है। उनका कहना है कि ईरान की नीति अब हमलावरों को सजा देने पर केंद्रित है। ईरान का साफ संदेश है कि जब तक पूर्ण युद्धविराम की गारंटी नहीं मिलती, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US Israel Iran war

      Middle East conflict

      Donald Trump

      Strait of Hormuz

      Ceasefire

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      केबल, MCB और सॉकेट की जांच सागर में होगी, मृतक मनोज पुगलिया के बेटों ने नहीं हुए बयान

      ब्रजेश्वरी एनेक्स ब्लास्ट :केबल, MCB और सॉकेट की जांच सागर में होगी, मृतक मनोज पुगलिया के बेटों ने नहीं हुए बयान

      डोनाल्ड ट्रंप ने 5 दिन के लिए हमले रोके, अमेरिका-ईरान में बातचीत तेज

      मिडिल ईस्ट में युद्ध थमने के संकेत!डोनाल्ड ट्रंप ने 5 दिन के लिए हमले रोके, अमेरिका-ईरान में बातचीत तेज

      कहा- मोदी 100 % ट्रंप के कंट्रोल में है, संसद में डिबेट नहीं करते उन्हें समझौते का डर...

      वडोदरा में राहुल गांधी :कहा- मोदी 100 % ट्रंप के कंट्रोल में है, संसद में डिबेट नहीं करते उन्हें समझौते का डर...

      ED ने जयश्री गायत्री फूड और एमडी किशन मोदी से संबंधित 20.59 करोड़ की संपत्ति अटैच की

      ED ने जयश्री गायत्री फूड और एमडी किशन मोदी से संबंधित 20.59 करोड़ की संपत्ति अटैच की

      जानें कौन सा हेयर ऑयल आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन...

      आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं?जानें कौन सा हेयर ऑयल आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन...

      तनाव के बीच वायरल तस्वीर, ईरानी मिसाइल पर स्पेन PM की फोटो ने चौंकाया

      मिडिल ईस्ट संकट:तनाव के बीच वायरल तस्वीर, ईरानी मिसाइल पर स्पेन PM की फोटो ने चौंकाया

      14.2 किलो से घटकर 10 किलो गैस देने की तैयारी, सरकार का बड़ा प्लान; दाम भी घटेंगे

       LPG Crisis:14.2 किलो से घटकर 10 किलो गैस देने की तैयारी, सरकार का बड़ा प्लान; दाम भी घटेंगे

      लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर हो जाएंगी 816, इनमें से 273 सीटें होंगी महिलाओं के लिए रिजर्व

      संशोधन बिल की तैयारी :लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर हो जाएंगी 816, इनमें से 273 सीटें होंगी महिलाओं के लिए रिजर्व

      मोदी- युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता 'बातचीत', होर्मुज का रास्ता बंद न करें, गल्फ देशों में 1 करोड़ भारतीय नागरिक

      पश्चिम एशिया संकट :मोदी- युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता 'बातचीत', होर्मुज का रास्ता बंद न करें, गल्फ देशों में 1 करोड़ भारतीय नागरिक

      नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द करने की मांग तेज!

      ‘सरके चुनर’ बना सिरदर्द:नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द करने की मांग तेज!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....