MP News:शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती, 15 दिन बढ़ाने की घोषणा के बाद 7 जून तक ही रहेंगी छुट्टियां

स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों ने विभागीय मंत्री की मंशा को दरकिनार कर शिक्षकों के बढ़ने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती कर दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह द्वारा शिक्षकों के लिए 15 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की घोषणा की गई थी। हालांकि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में यह अवधि घटाकर 7 जून तक सीमित कर दी गई है।
शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती, 15 दिन बढ़ाने की घोषणा के बाद 7 जून तक ही रहेंगी छुट्टियां

भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 दिन बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बावजूद डीपीआई द्वारा जारी आदेश में शिक्षकों की छुट्टियां केवल 7 जून तक बढ़ाई गई है। बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे 15 जून तक यथावत रहेंगे। आदेश के बाद शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।

डीपीआई ने जारी किया नया आदेश

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) आयुक्त अभिषेक सिंह द्वारा शनिवार को आदेश जारी किया गया। आदेश में शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 7 जून तक करने की बात कही गई है। वहीं बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बच्चों के अवकाश पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून तक ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Abhishek Banerjee: सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी

योग दिवस की तैयारियों का दिया गया तर्क

डीपीआई का कहना है कि 21 जून को योग दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए स्कूलों में तैयारियां कराना आवश्यक है। विभाग का तर्क है कि इसी कारण शिक्षकों को पहले बुलाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस विषय पर मंत्री से चर्चा के बाद ही 7 जून तक अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया गया।

आदेश के बाद शिक्षकों में नाराजगी

इस आदेश के बाद शिक्षकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि यह अवकाश उनके मानसिक आराम और नए सत्र की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उनका तर्क है कि शिक्षक पूरे वर्ष पढ़ाई के साथ-साथ अनेक गैर शैक्षणिक कार्य भी करते हैं। ऐसे में उन्हें पर्याप्त अवकाश मिलना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: UP News: चार साल बाद यूपी को मिल सकता है स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण रेस में सबसे आगे

शिक्षक संगठन ने उठाए सवाल

शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि शिक्षकों के ऊपर बच्चों के भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इसके साथ ही उनसे अन्य गैरशैक्षणिक कार्य भी लिए जाते हैं। उनका कहना है कि मानसिक आराम के लिए शिक्षकों को अवकाश दिया जाना चाहिए था। वहीं आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि योग दिवस और अन्य गतिविधियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts