People's Update
Thursday, April 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भारतीय जहाज ग्रीन आशा 15 हजार टन LPG लेकर मुंबई पहुंचा
    असम में मतदान के बीच कामाख्या मंदिर पहुंचे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
    जब तक असल समझौता नहीं, ईरान के आसपास रहेगी सेना : डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक
    ऑस्ट्रेलिया बोला- US-ईरान सीजफायर लेबनान पर भी लागू हो
    लेबनान पर इजरायल ने फिर किया बड़ा हमला, बेरूत में कई इमारतें तबाह
    US-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित
    IMF-वर्ल्ड बैंक की चेतावनी- ईरान युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराएगा
    दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर
    असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान
    यरुशलम में 40 दिन बाद खुली अल-अक्सा मस्जिद, नमाजियों की उमड़ी भीड़
    'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील
    केरलम, असम और पुडुचेरी में आज होंगे विधानसभा चुनाव
    'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस
    सीजफायर उल्लंघन के जवाब में हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    'ईरान की 10 मांगों की लिस्ट ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंकी...'व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, क्या अब टूट जाएगा सीजफायर?

    ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों का सीजफायर संकट में पड़ गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के 10 पॉइंट प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया। लेबनान पर इजरायली हमलों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ने से मिडिल ईस्ट में हालात फिर से अस्थिर होते नजर आ रहे हैं।
    Publish Date: 9 Apr 2026, 9:47 AM (IST)Updated On: 9 Apr 2026, 9:48 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट।
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में घोषित दो हफ्तों का युद्धविराम अब अनिश्चितता के दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। लेबनान पर लगातार हो रहे इजरायली हमलों के कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है, वहीं ईरान की ओर से दिए गए 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया है।

      व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने साफ कहा कि, ईरान द्वारा पेश किया गया शुरुआती प्रस्ताव गंभीर नहीं था। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी नेगोशिएशन टीम ने इसे कूड़ेदान में फेंक दिया। इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट की स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है।

      व्हाइट हाउस की सफाई

      व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान का शुरुआती 10 पॉइंट प्रस्ताव पूरी तरह अस्वीकार्य था। उन्होंने कहा कि, ईरानियों ने शुरुआत में एक 10 पॉइंट का प्रस्ताव पेश किया था, जो नॉन-सीरियस और पूरी तरह से नामंजूर था। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने इसे सचमुच कूड़ेदान में फेंक दिया।

      लेविट के मुताबिक, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप कभी भी ईरान की विश लिस्ट को किसी समझौते के तौर पर स्वीकार नहीं करेंगे।

      Twitter Post

      नया प्लान बातचीत का आधार

      हालांकि लेविट ने यह भी कहा कि बाद में ईरान की ओर से एक नया प्रस्ताव सामने आया, जिसे बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार माना जा सकता है। उनके अनुसार, अमेरिका की ओर से भी 15 सूत्रीय प्रस्ताव रखा गया है और दोनों पक्षों के बीच संभावित बातचीत इसी आधार पर आगे बढ़ सकती है। व्हाइट हाउस ने यह भी दोहराया कि, ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी रेड लाइन ईरान के भीतर यूरेनियम एनरिचमेंट को खत्म करना है। इस मुद्दे पर अमेरिका किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

      Twitter Post

      क्या था ईरान का 10 पॉइंट प्लान?

      ईरान द्वारा प्रस्तावित 10 सूत्रीय योजना में कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। इनमें से कई मांगें अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए स्वीकार करना मुश्किल माना जा रहा था।

      ईरान की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं-

      1. ईरान पर किसी भी तरह का सैन्य हमला नहीं किया जाएगा।
      2. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बना रहेगा।
      3. ईरान के भीतर यूरेनियम एनरिचमेंट जारी रहेगा।
      4. सभी प्राथमिक अमेरिकी प्रतिबंध (Primary Sanctions) हटाए जाएंगे।
      5. सभी सेकेंडरी सैंक्शंस भी समाप्त किए जाएंगे।
      6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रतिबंधात्मक प्रस्ताव समाप्त होंगे।
      7. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रस्ताव खत्म किए जाएंगे।
      8. ईरान को हुए आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
      9. मध्य पूर्व क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी होगी।
      10. लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाएगा।

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मांगों में से कई ऐसी थीं जिन्हें अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए मानना बेहद कठिन था।

      शांति की कोशिशों के बीच बढ़ा तनाव

      दरअसल, कुछ ही समय पहले अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का अस्थायी सीजफायर घोषित किया गया था। इस समझौते से उम्मीद थी कि लंबे समय से जारी तनाव में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन उसी दौरान लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी रही। ईरान का कहना है कि, अगर लेबनान पर हमले नहीं रुके तो वह इस युद्धविराम से पीछे हट सकता है।

      ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि, वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) को खोलने के अपने फैसले पर भी पुनर्विचार कर सकता है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है, इसलिए इसका बंद होना पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

      [featured type="Featured"]

      अमेरिका में ट्रंप की आलोचना

      ईरान के प्रस्ताव को लेकर अमेरिका के भीतर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी ने राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए मानसिक रूप से अनफिट तक बता दिया। मर्फी का कहना है कि, अगर ट्रंप प्रशासन इस तरह के कूटनीतिक प्रस्तावों को गंभीरता से नहीं लेता, तो इससे अमेरिका की वैश्विक छवि और रणनीतिक स्थिति कमजोर हो सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि, ट्रंप को पद से हटाने के लिए भी राजनीतिक विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप केवल वही समझौता करेंगे जो अमेरिकी हितों के अनुरूप होगा।

      होर्मुज स्ट्रेट पर भी तनाव

      इस पूरे घटनाक्रम में होर्मुज जलडमरूमध्य भी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। ईरान ने पहले इसे खोलने का संकेत दिया था, लेकिन अब उसने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्र में सैन्य तनाव जारी रहा तो वह अपने फैसले पर पलट सकता है। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।

      लेबनान बना विवाद की जड़

      मौजूदा संकट की सबसे बड़ी वजह लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई है। इजरायल का कहना है कि वह वहां सक्रिय संगठन हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। वहीं अमेरिका का भी कहना है कि लेबनान की स्थिति सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी स्पष्ट किया है कि, युद्धविराम केवल अमेरिका और ईरान के बीच है, जबकि लेबनान में अलग परिस्थिति है क्योंकि वहां हिज्बुल्लाह मौजूद है।

      यह भी पढ़ें: अब न जंग रुकेगी, न बातचीत होगी! ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, समझौता हो सकता है रद्द?

      इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता

      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत प्रस्तावित थी। हालांकि ईरान ने संकेत दिया है कि, यह बातचीत लेबनान में स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर इजरायल के हमले जारी रहे तो वार्ता टल सकती है। ईरान की क न्यूज एजेंसी के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, अगर इजरायल लेबनान में हमले जारी रखता है तो ईरान समझौते से पीछे हट सकता है।

      क्या टूट सकता है सीजफायर?

      रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा हालात में दो सप्ताह का युद्धविराम ज्यादा समय तक टिक पाना मुश्किल हो सकता है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं-

      • लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई
      • ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु मुद्दे पर मतभेद
      • होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव
      • क्षेत्रीय ताकतों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा

      इन सभी वजहों से मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।

      यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 254 मौतें! लेबनान पर इजरायली हमले जारी, खून से लथपथ हुआ बेरूत

      मिडिल ईस्ट में बढ़ती अनिश्चितता

      ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी यह कूटनीतिक और सैन्य तनाव केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। तेल आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति तीनों पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसलिए दुनिया भर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में बातचीत आगे बढ़ती है या तनाव और बढ़ता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Lebanon Israel War

      Lebanon

      Middle East Crisis

      US Iran conflict

      Donald Trump

      us iran ceasefire

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      जहरीले सांप वाले बयान पर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- शब्दों की मर्यादा जरूरी

      ‘ये खड़गे नहीं, गांधी परिवार की भाषा…’जहरीले सांप वाले बयान पर नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- शब्दों की मर्यादा जरूरी

      जेडी वेंस ने ईरान को कहा- 'अगर धोखा हुआ, तो नतीजा होगा भयंकर'!

      कभी भी टूट सकता है 'सीजफायर'?जेडी वेंस ने ईरान को कहा- 'अगर धोखा हुआ, तो नतीजा होगा भयंकर'!

      कोर्ट में उजागर हुआ डॉक्टर पति का एक और खौफनाक राज

      प्रोपोफोल का ओवरडोज, गर्लफ्रेंड को मैसेज!कोर्ट में उजागर हुआ डॉक्टर पति का एक और खौफनाक राज

      प्रयागराज में चाय पीते समय प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, माफिया अतीक अहमद के करीबी पर FIR

      पुरानी रंजिश या जमीन विवाद?प्रयागराज में चाय पीते समय प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, माफिया अतीक अहमद के करीबी पर FIR

       कांग्रेस के हर कार्यक्रम में वंदे मातरम अनिवार्य,परहेज करे तो पार्टी की बैठकों से दूर रहे

      शहर अध्यक्ष अल्टीमेटम: कांग्रेस के हर कार्यक्रम में वंदे मातरम अनिवार्य,परहेज करे तो पार्टी की बैठकों से दूर रहे

      10 अप्रैल से शुरू होगा तेज गर्मी का दौर... 5-6°C तक बढ़ेगा पारा, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :10 अप्रैल से शुरू होगा तेज गर्मी का दौर... 5-6°C तक बढ़ेगा पारा, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

      आखिरी सांस में पिता को किया कॉल, दहेज के लिए अत्याचार, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया!

      ‘पापा मुझे बचा लो’!आखिरी सांस में पिता को किया कॉल, दहेज के लिए अत्याचार, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया!

       केके मिश्रा का ट्वीट  " राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते हैं  वे जाएं भाड़ में, पाकिस्तान जाकर बसें

      वंदे मातरम विवाद पर सियासी विस्फोट: केके मिश्रा का ट्वीट  " राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते हैं  वे जाएं भाड़ में, पाकिस्तान जाकर बसें

      70 साल के माता-पिता को पुलिस के पैरों में गिरता देखा

      फूट-फूट कर रो पड़े समय रैना!70 साल के माता-पिता को पुलिस के पैरों में गिरता देखा

      मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत

      सगाई की खुशियां बनीं मातम:मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....