PlayBreaking News

प्रोपोफोल का ओवरडोज, गर्लफ्रेंड को मैसेज!कोर्ट में उजागर हुआ डॉक्टर पति का एक और खौफनाक राज

बेंगलुरु का वो मामला जिसमें डॉक्टर पति महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी कृतिका रेड्डी को ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाली शक्तिशाली दवा प्रोफोफोल का ओवरडोज देकर मार डाला। शुरुआत में यह मौत स्वाभाविक लग रही थी, लेकिन बहन के संदेह और गहन फोरेंसिक जांच ने हत्यारा पति का मास्टरमाइंड प्लान उजागर कर दिया।
Follow on Google News
कोर्ट में उजागर हुआ डॉक्टर पति का एक और खौफनाक राज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बेंगलुरु में पिछले साल 21 अप्रैल 2025 को 29 साल की स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर कृतिका रेड्डी अपने घर में बेहोश पाई गईं। उनके पति महेंद्र रेड्डी ने शुरुआत में दावा किया कि यह मौत पुरानी बीमारियों की वजह से हुई, लेकिन गहन जांच में सामने आया कि महेंद्र ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाली शक्तिशाली दवा प्रोफोफोल का ओवरडोज देकर अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

    शातिर मर्डर का मास्टरमाइंड प्लान

    जांच अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि महेंद्र ने अपनी मेडिकल जानकारी का उपयोग कर पत्नी की हत्या को पूरी तरह से शातिर और सोचा-समझा प्लान बना रखा था। आरोपी ने पत्नी को नसों में इंजेक्शन दिया, यह कहकर कि वह उसका इलाज कर रहा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करके सबूत छुपाने और खुद को बचाने के लिए निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश या जमीन विवाद? प्रयागराज में चाय पीते समय प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, माफिया अतीक अहमद के करीबी पर FIR

    गर्लफ्रेंड को बनाया ‘साथी’

    हाल ही की जांच में महेंद्र के कुछ मैसेज भी सामने आए, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा-

    • अगर पुलिस हमारे रिश्ते के बारे में पूछे तो बस ‘दोस्त’ बताना।
    • कॉल या मैसेज मत करना, मैं खुद संपर्क करूंगा।
    • बार-बार कॉल के बारे में पूछे जाने पर कहना कि मदद लेने के लिए किया गया था।
    • इन मैसेज से साफ है कि उसने गर्लफ्रेंड के जरिए अपने अपराध को छुपाने की पूरी योजना बनाई।

    गुनाह का पछतावा

    महेंद्र ने गर्लफ्रेंड को एक और मैसेज में लिखा मैं जल्द ही अपने और कृतिका के परिवार को सच बताऊंगा। मैंने उसे मारा है। मैं जेल जाऊंगा। एक हत्यारा कभी खुश नहीं रह सकता। अदालत में यह मैसेज डिजिटल सबूत के रूप में पेश किए गए।

    ये भी पढ़ें: ‘पापा मुझे बचा लो’! आखिरी सांस में पिता को किया कॉल, दहेज के लिए अत्याचार, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया!

    10 लाख से ज्यादा डिजिटल डेटा जांच में

    फोरेंसिक टीम ने महेंद्र के गैजेट्स से 10 लाख से ज्यादा चैट और डिजिटल डेटा खंगाले। इसमें डिलीट किए गए संदेश, पेमेंट एप चैट और वारदात से पहले बाद के संदेशों को भी शामिल किया गया। यही डेटा कोर्ट में सबूत के रूप में पेश किया गया और आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।

    सपने जैसी शादी और दर्दनाक मौत

    महेंद्र और कृतिका दोनों विक्टोरिया अस्पताल में काम करते थे। उनकी शादी 26 मई 2024 को हुई थी। शादी के सिर्फ एक साल से कम समय बाद 23 अप्रैल 2025 को कृतिका अपने पिता के घर पर बेहोश हो गईं। महेंद्र ने उन्हें इलाज का बहाना देकर नसों में इंजेक्शन दिया।
    शुरुआत में मौत स्वाभाविक लगी, लेकिन बहन के संदेह और फोरेंसिक रिपोर्ट ने हत्या का खुलासा किया।

    आरोपी परिवार का आपराधिक इतिहास

    जांच में यह भी पता चला कि महेंद्र के परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके भाई नागेंद्र रेड्डी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। महेंद्र और भाई राघव को धमकी देने के मामले में आरोपी बनाया गया। कृतिका के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के समय ये जानकारी छुपाई गई थी।

    कोर्ट ने दी जमानत नहीं

    सेशन कोर्ट ने सबूतों की ठोसता को देखते हुए महेंद्र रेड्डी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल सबूत और मैसेज स्पष्ट रूप से साबित करते हैं कि महेंद्र ने हत्या की है और अपराध के बाद चालाकी दिखाई।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts