Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सगाई की खुशियां बनीं मातम:मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत

मामूली विवाद में लाठियां चलीं, 18 वर्षीय युवक की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की पॉश सपेरा कॉलोनी में शादी समारोह के बीच भड़की मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नाथ समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि डंडों और लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं और समारोह स्थल रणभूमि बन गया।

    विवाद किसी छोटी सी बात को लेकर

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद किसी छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों में पहले से चली आ रही रंजिश ने आग में घी डालने का काम किया। गुस्से में बेकाबू लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए। इसी दौरान 18 वर्षीय शुभमनाथ, जो चोइथराम क्षेत्र के नाथ मोहल्ले का रहने वाला था, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

     

    शादी समारोह का माहौल मातम 

    युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया और कॉलोनी में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया ताकि स्थिति को काबू में रखा जा सके।

    तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका 

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।  indore

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts