Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Israel-US Iran War;खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का दावा, ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिका द्वारा ईरान के खर्ग द्वीप को निशाना बनाने के दावे से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि ईरान ने किसी भी नुकसान से इनकार करते हुए चेतावनी दी है कि उसकी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला होने पर वह जवाबी कार्रवाई करेगा।
खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले का दावा, ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप को निशाना बनाने का दावा किया है। खर्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां से देश का करीब 90 प्रतिशत तेल दुनिया के कई हिस्सों में भेजा जाता है। इस कार्रवाई को ईरान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

    खर्ग द्वीप को माना जाता है ईरान की तेल सप्लाई का केंद्र

    खर्ग द्वीप को ईरान के तेल निर्यात की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल समुद्री रास्तों के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। अमेरिका का मानना है कि-यदि इस द्वीप के ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचता है, तो ईरान की तेल आपूर्ति और उसकी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।

    ईरान ने हमले के दावों को किया खारिज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कहा है कि खर्ग द्वीप पर स्थित किसी भी तेल ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है। ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि-अगर उसकी ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया तो वह कड़ा जवाब देगा। ईरान ने यह भी कहा है कि-वह अमेरिका के क्षेत्रीय सहयोगियों के तेल ढांचे को निशाना बना सकता है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है।

    ये भी पढ़ें: रविवार को भी LPG सप्लाई: इंदौर में गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने का फैसला, रविवार को भी खुलेंगी सभी गैस एजेंसियां

    तेल सप्लाई रोकने की रणनीति पर चर्चा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की रणनीति ईरान की तेल सप्लाई लाइन को कमजोर करना है। माना जा रहा है कि-अगर खर्ग द्वीप से होने वाला तेल निर्यात प्रभावित होता है तो ईरान की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि ईरान के पास वैकल्पिक योजनाएं भी मौजूद हैं, जिससे वह संभावित नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts