People's Update
Thursday, March 12, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 12, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    IAF चीफ ने फॉरवर्ड वेस्टर्न एयरबेस से MiG-29 से उड़ान भरी, तैयारियों का रिव्यू किया
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ‘धुरंधर’ सिंगर फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल
    जम्मू: BSF-पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 2Kg ड्रोन-ड्रॉप हेरोइन बरामद, कीमत 12 करोड़
    इराक के पास तेल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत
    लोकसभा का कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
    लोकसभा: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद पहली बार सदन पहुंचे स्पीकर, सदन को किया संबोधित
    लोकसभा स्पीकर अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद 11 बजे सदन को करेंगे संबोधित
    अमरावती: मिडिल ईस्ट युद्ध के मद्देनजर CM नायडू ने कलेक्टरों की बैठक में LPG भंडार-आपूर्ति की समीक्षा
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात
    महाराष्ट्र विधानसभा भवन को मिला धमकी भरा ईमेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष से शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स में 900 से ज्यादा अंक की गिरावट
    इराक के बसरा बंदरगाह पर ईरान का हमला, हमले के बाद रोका गया तेल का परिचालन
    आतंकी मामले में NIA की पुंछ में छापेमारी
    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    ईरान का बहरीन पर बड़ा अटैक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के इलाके में लगी भीषण आग
    नोएडा के फेज-2 में एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
    IRGC ने हिजबुल्लाह के सहयोग से ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 का 40वां चरण किया शुरू
    स्पेन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सकते हैं: ट्रंप
    मिडिल ईस्ट के लिए आज एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की 58 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी
    मध्य प्रदेश
    रतलाम

    MP में गहराया LPG संकट :रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडर से वाहनों में भर रहे थे गैस

    ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर अब भारत में दिखने लगा है। मध्य प्रदेश में LPG गैस संकट गहराया है, कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है और घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। इसी बीच रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जहां से 31 सिलेंडर जब्त किए गए और संचालक पर केस दर्ज किया गया।
    Publish Date: 12 Mar 2026, 10:15 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      रतलाम। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में संकट की स्थिति बन रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी अब लोगों की रसोई तक पहुंच चुकी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई कई जगह ठप है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन तक की वेटिंग चल रही है। इसी को देखते हुए गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है।

      इस बीच रतलाम जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में एलपीजी भरने का गैरकानूनी कारोबार चल रहा था।

      रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा

      रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर एक अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर का खुलासा किया। ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस और खाद्य विभाग की टीम शामिल रही। टीम ने नामली क्षेत्र में स्थित एक कथित गैस सर्विस सेंटर पर छापा मारा, जहां बिना अनुमति गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान वहां से 22 भरे और 9 खाली गैस सिलेंडर, यानी कुल 31 सिलेंडर जब्त किए गए।

      घरेलू गैस से वाहनों में भर रहे थे LPG

      प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया कि यहां घरेलू गैस सिलेंडरों से चार पहिया वाहनों में एलपीजी भरने का काम किया जा रहा था। यह गतिविधि न केवल गैरकानूनी थी, बल्कि इससे भीषण आगजनी और विस्फोट का खतरा भी बना हुआ था। मौके से अलग-अलग कंपनियों के गैस सिलेंडर भी मिले, जिनका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि, यह सेंटर लंबे समय से चोरी-छिपे गैस रिफिलिंग का केंद्र बना हुआ था।

      Uploaded media

      संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

      इस मामले में सेंटर संचालक शहजाद खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नामली थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उसके पास कैसे पहुंचते थे और इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

      पहले भी तीन बार पकड़ा जा चुका है आरोपी

      पुलिस के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। आरोपी के ठिकाने पर पहले भी तीन बार छापे पड़ चुके हैं, लेकिन इस बार गैस संकट के बीच मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में कितने लोग शामिल हैं।

      कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

      रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह को जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच के आदेश दिए गए थे। इसके बाद गठित संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया। प्रशासन का कहना है कि, जिले में ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

      [featured type="Featured"]

      प्रदेश में गहराया गैस संकट

      दूसरी ओर मध्य प्रदेश में गैस संकट तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप बताई जा रही है। वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए कई शहरों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऑयल कंपनियों के अनुसार, फिलहाल केवल करीब 15 प्रतिशत गैस सप्लाई उपलब्ध है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर इमरजेंसी सेवाओं और घरों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

      इन जगहों को ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर

      सरकारी व्यवस्था के अनुसार फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर सिर्फ जरूरी संस्थानों को ही दिए जाएंगे, जैसे-

      • अस्पताल
      • सेना और पुलिस की कैंटीन
      • रेलवे स्टेशन की कैंटीन
      • एयरपोर्ट कैंटीन
      • बस स्टैंड भोजनालय

      इसके अलावा होटल, मैरिज गार्डन, सराफा कारीगर और अन्य व्यवसायों को फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे।

      होटल और रेस्टोरेंट पर संकट

      भोपाल होटल एसोसिएशन के अनुसार, राजधानी में ही 1500 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां रोज करीब 2 से 2.5 हजार गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि, जिन होटलों के पास स्टॉक है, वहां भी सिर्फ 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है। अगर सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं।

      यह भी पढ़ें: LPG Crisis : भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

      प्रदेश में रोज कितनी गैस होती है सप्लाई

      एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार, मध्य प्रदेश में गैस की औसत दैनिक सप्लाई इस प्रकार है-

      • भोपाल - करीब 15 हजार सिलेंडर
      • इंदौर - करीब 25 हजार सिलेंडर
      • जबलपुर - 20 से 25 हजार सिलेंडर
      • ग्वालियर - करीब 20 हजार सिलेंडर
      • सागर - 6 से 8 हजार सिलेंडर
      • छोटे जिले - करीब 2 हजार सिलेंडर रोज

      प्रदेश में कुल सवा करोड़ से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ता हैं।

      घरेलू गैस सिलेंडर के नियम बदले

      गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने घरेलू सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब नए नियम इस प्रकार हैं-

      • पहले 20 दिन बाद बुकिंग होती थी, अब 25 दिन बाद होगी।
      • महीने में एक से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेगा।
      • बुकिंग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी।

      इसके अलावा गैस डिलीवरी के समय OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया गया है।

      [breaking type="Breaking"]

      प्रदेश में शादियों पर भी असर

      मार्च महीने में मध्य प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां तय हैं। शादियों और बड़े आयोजनों में बड़ी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। लेकिन पिछले तीन दिनों से कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      सरकार ने लागू किया आवश्यक वस्तु अधिनियम

      गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है। इसके तहत गैस को चार कैटेगरी में बांटा गया है-

      1. पहली कैटेगरी

      घर की रसोई गैस और वाहनों की CNG को पूरी सप्लाई मिलेगी।

      2. दूसरी कैटेगरी

      खाद बनाने वाले कारखानों को लगभग 70 प्रतिशत गैस दी जाएगी।

      3. तीसरी कैटेगरी

      बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत की लगभग 80 प्रतिशत गैस मिलेगी।

      4. चौथी कैटेगरी

      छोटे उद्योग, होटल और रेस्टोरेंट को भी उनकी खपत के हिसाब से करीब 80 प्रतिशत गैस दी जाएगी।

      सिलेंडर संकट की दो बड़ी वजह

      1. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का लगभग बंद होना

      स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पाद इसी रास्ते से गुजरते हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 50 प्रतिशत कच्चा तेल और 54 प्रतिशत LNG इसी मार्ग से आयात करता है।

      2. LNG प्लांट पर ड्रोन हमला

      हाल ही में हुए हमलों के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाले बड़े देश कतर ने अपने LNG प्लांट का उत्पादन रोक दिया है। भारत अपनी जरूरत की लगभग 40 प्रतिशत LNG कतर से आयात करता है, जिससे सप्लाई में भारी कमी आ गई है।

      यह भी पढ़ें: LPG की कालाबाजारी! जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

      संकट से निपटने के लिए सरकार उठा रही कदम

      ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। प्रमुख कदम-

      • पेट्रोलियम मंत्रालय ने हाई-लेवल कमेटी बनाई है।
      • देशभर में आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया।
      • घरेलू गैस बुकिंग का समय 25 दिन किया गया।
      • गैस डिलीवरी में OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।
      • रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश।

      अमेरिका से गैस कार्गो मंगाने पर विचार

      इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (LPG) केएम ठाकुर ने कहा कि, उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अमेरिका सहित अन्य देशों से गैस कार्गो मंगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा रूस और अल्जीरिया से भी अतिरिक्त कच्चे तेल की सप्लाई की उम्मीद जताई जा रही है।

      सिलेंडर नहीं मिल रहा तो यहां करें शिकायत

      यदि गैस एजेंसी सिलेंडर देने में अनियमितता कर रही है तो उपभोक्ता इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

      • भारत गैस - 1800-22-4344
      • इंडेन गैस - 1800-2333-555
      • एचपी गैस - 1800-2333-555

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Mp latest news

      Ratlam Latest News

      LPG Crisis

      US Israel Iran war

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर रोक: होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, अस्पताल-स्कूलों को प्राथमिकता

      Middle East War:छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर रोक: होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, अस्पताल-स्कूलों को प्राथमिकता

      युद्ध के कारण ‘Fa9la’ सिंगर का इंडिया टूर कैंसिल

      'धुरंधर' फैंस को बड़ा झटका!युद्ध के कारण ‘Fa9la’ सिंगर का इंडिया टूर कैंसिल

      मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद

      मोनालिसा की शादी पर विवाद : मोनालिसा के डायरेक्टर को मिली सिर तन से जुदा की धमकी, फरमान संग शादी को बताया था लव जिहाद

      पैनिक बुकिंग से सिस्टम पर असर, इंदौर में कलेक्टर से मिले गैस एजेंसी संचालक

      गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं...पैनिक बुकिंग से सिस्टम पर असर, इंदौर में कलेक्टर से मिले गैस एजेंसी संचालक

      अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही सदन में पहली बार ओम बिरला का संबोधन, बोले- लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी

      Om Birla Speech :अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही सदन में पहली बार ओम बिरला का संबोधन, बोले- लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी

      ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

      जयशंकर का कॉल… और खुल गया रास्ता :ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

      फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश

      मोनालिसा की शादी है लव जिहाद?फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बयान ने उड़ाए होश

      गर्मियों में किडनी स्टोन का बढ़ा खतरा! ये 7 आदतें पहुंचा रही नुकसान

      World Kidney Day:गर्मियों में किडनी स्टोन का बढ़ा खतरा! ये 7 आदतें पहुंचा रही नुकसान

      ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिका जंग जीत चुका, लेकिन ऑपरेशन जारी रहेगा; युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें

      US Israel Iran War :ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिका जंग जीत चुका, लेकिन ऑपरेशन जारी रहेगा; युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की 3 शर्तें

      दूषित पानी का खामियाजा: किडनी पर पड़ रहा खतरनाक असर, भागीरथपुरा कांड के बाद बढ़ी चिंता

      World Kidney Day:दूषित पानी का खामियाजा: किडनी पर पड़ रहा खतरनाक असर, भागीरथपुरा कांड के बाद बढ़ी चिंता

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....