LPG Crisis :भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कमर्शियल एलपीजी के अलावा अब घरेलू रसोई गैस को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। गैस बुकिंग नहीं होने के कारण कई महिलाएं गैस एजेंसियों पर पहुंच रही हैं।
भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध का असर होटल और रेस्टोरेंट के अलावा अब किचन पर भी दिखने लगा है। 25 दिन बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बुक होने के कारण महिलाएं परेशान है कि अगर गैस सिलेंडर खत्म होता है तो खाना कैसे बनेगा। दरअसल, ऑनलाइन गैस बुकिंग की समस्याएं भी आ रही है। वहीं कैश पेमेंट करने के बाद भी बुकिंग नहीं ली जा रही है। कुछ महिलाओं का कहना है कि सिलेंडर बुक करने के 7-8 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हुई है। घर में मेहमान भी आए हुए हैं, ऐसे में सिलेंडर खाली होगा तो कैसे काम चलेगा। किचन की इस महती जरूरत के लिए परेशान महिलाओं से पीपुल्स अपडेट ने बात की। जानते हैं गैस एजेंसी पहुंची महिलाओं ने क्या बताई परेशानियां...

    Uploaded media

    ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही, कैश भी नहीं कर रहे

    मोबाइल से बुक करने पर फोन नहीं उठाया गया और कैश पेमेंट नहीं ले रहे है। देश पर संकट है लेकिन उसका सॉल्यूशन ढूंढे, कोई साधन नहीं है और उसके चलते बहुत परेशानी हो रही है।

    सरोज थारोक

    एक महीने बाद भी नहीं मिला सिलेंडर

    एक महीने पहले टंकी (सिलेंडर) बुक की थी , और उसके चलते बहुत परेशानी हो रही है। टंकी न होने से घर में बहुत समस्या हो रही है।

    उषा बाथम

    बुकिंग बहुत देर से हो रही है

    मेरे घर पर काफी सारे लोग है, जल्दी टंकी (सिलेंडर) खत्म हो जाती है। बुकिंग बहुत लेट हो रही है। मैं जॉब करती हूं, और इसे में चीजों को मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है, 25 दिन में टंकी अगर मिली तो कैसे काम चल पाएगा।

    अश्विनी रंगारे

    हफ्ते भर बाद भी डिलीवरी नहीं

    एक हफ्ते पहले सिलेंडर बुक किया था पर अभी तक कोई डिलीवरी नहीं हुई। एक घंटे से लाइन में लगे हुए हैं और बहुत परेशानी हो रही है। ये हमारी डेली लाइफ का एक पार्ट है, सरकार को इसको लेकर कुछ करना चाहिए।

    संगीता गुप्ता

    KYC भी नहीं हो रही

    गैस कनेक्शन की KYC भी नहीं हो रही है , बुकिंग करने में काफी दिक्कत आ रही है । मोबाइल से बुकिंग होना बंद हो गई है, इसके चलते इतनी धूप में बहुत देर से लाइन में खड़ी हुई हूं, परेशानी हो रही है।

     रानू राठौर

    टाइम से सप्लाई नहीं हो रही

    युद्ध के चलते रसोई गैस देर से मिलने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है और सरकार ने कुछ दिन पहले रसोई गैस के रेट भी बढ़ा दिए हैं घर के बजट में भी दिक्कत हो रही है। बुकिंग नहीं हो रही है और टाइम से सप्लाई भी नहीं हो रही है।

    नेहा वर्मा

    लोग शांति रखें, घरेलू सिलेंडर मिलेगा

    कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोग सोच रहे हैं कि हो सकता है कल घरेलू सिलेंडर भी नहीं मिले। इसलिए चिंता में लोग तय समय 25 दिन से पहले ही बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं या एजेंसी पहुंच रहे हैं। हां, डिलीवरी में कहीं कुछ देर हो सकती है, लेकिन जिसकी बुकिंग हो गई है, उन्हें सिलेंडर जरूर मिलेगा। ग्राहक धैर्य रखें।

    आर के गुप्ता, अध्यक्ष, मप्र गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts