Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Israel-Iran Conflict : ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने किया जंग का ऐलान, मिसाइलें दागीं, अमेरिका भी हो सकता है शामिल

Follow on Google News
Israel-Iran Conflict : ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने किया जंग का ऐलान, मिसाइलें दागीं, अमेरिका भी हो सकता है शामिल
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने मंगलवार देर रात X पर एक पोस्ट में लिखा- जंग शुरू होती है। हम आतंकी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देंगे। उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागी हैं।

ईरान-इजराइल संघर्ष में अब तक 224 मौतें

ईरान-इजराइल के बीच लड़ाई में अब तक 224 ईरानी मारे जा चुके हैं, जबकि 1,277 घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 की मौत हुई है, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

अमेरिका की बढ़ती भागीदारी

अमेरिका भी जल्द इस संघर्ष में शामिल हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से आने के बाद व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। इसके बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में और ज्यादा फाइटर जेट्स भेजने का फैसला किया है।

जंग का अधिकारिक ऐलान

खामेनेई की पोस्ट को जंग का अधिकारिक ऐलान माना जा रहा है। यानी अब इसे संघर्ष की बजाय जंग कहा जाएगा। इस जंग के परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर हो सकते हैं। ये भी पढ़ें- भोपाल के भारत भवन में 22 जून तक देखी जा सकती है जबलपुर के चित्रकार रामकृपाल नामदेव की पेंटिंग एग्जीबिशन
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts