Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आईपीएस पराग जैन बने नए RAW चीफ, 30 जून को संभालेंगे पदभार, दो साल का होगा कार्यकाल

Follow on Google News
आईपीएस पराग जैन बने नए RAW चीफ, 30 जून को संभालेंगे पदभार, दो साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे 30 जून को पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वे मौजूदा RAW चीफ रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जो उसी दिन रिटायर हो रहे हैं।

RAW में रहा लंबा अनुभव, पाकिस्तान डेस्क संभाल चुके

पराग जैन को खुफिया तंत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। वे RAW के पूर्व प्रमुख सामंत कुमार गोयल के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। जैन ने पाकिस्तान डेस्क संभालते हुए कई अहम ऑपरेशनों में रणनीतिक भूमिका निभाई है। वो अनुच्छेद 370 हटाने और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे देश के संवेदनशील अभियानों में भी सक्रिय रहे हैं।

एविएशन रिसर्च सेंटर के भी मुखिया

वर्तमान में पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के भी प्रमुख हैं। ARC एक विशेष तकनीकी एजेंसी है जो निगरानी और इंटेलिजेंस एकत्र करने में माहिर है। ARC के नेतृत्व में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी शिविरों की पहचान और ट्रैकिंग में बड़ी भूमिका निभाई।

IPS पराग जैन ने पंजाब में एसएसपी चंडीगढ़ और डीआईजी लुधियाना जैसे पदों पर भी कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और उग्रवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खालिस्तानी नेटवर्क के विरुद्ध भी उनकी रणनीति निर्णायक रही।

विभिन्न देशों में कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व

पराग जैन ने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कनाडा में तैनाती के दौरान उन्होंने खालिस्तान समर्थक नेटवर्क को उजागर किया, जो भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता था। उन्होंने भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी और ठोस खुफिया इनपुट जुटाए।

मौजूदा रॉ प्रमुख ने बनाई ऑपरेशन मैन की पहचान

30 जून को रिटायर हो रहे मौजूदा RAW प्रमुख रवि सिन्हा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ कैडर से आते हैं और उन्हें ऑपरेशन मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी कार्यशैली से खुफिया दुनिया में खास पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में RAW ने कई अहम मिशन को अंजाम दिया।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts