Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2025 FINAL : खिताबी इंतजार खत्म करने उतरेगी पंजाब और बेंगलुरु, कौन बनेगा नया चैंपियन? फाइनल में बारिश बन सकती है विलेन

Follow on Google News
IPL 2025 FINAL : खिताबी इंतजार खत्म करने उतरेगी पंजाब और बेंगलुरु, कौन बनेगा नया चैंपियन? फाइनल में बारिश बन सकती है विलेन
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 18 साल से इस खिताब का इंतजार कर रही हैं। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7 बजे होगा। अगर बारिश ने खलल डाला तो मैच के लिए 120 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा, फिर भी मुकाबला नहीं हो सका तो 4 जून को रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकला तो दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी साझा कर दी जाएगी।

दोनों टीमों के बीच पहली बार होगा फाइनल मुकाबला

RCB की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची लेकिन तीनों बार ट्रॉफी से चूक गई। वहीं PBKS ने 2014 में पहली बार फाइनल खेला था और उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। यानी आज दोनों टीमों के पास इतिहास रचने और पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।

मैच डिटेल्स

  • मैच: IPL 2025 फाइनल – PBKS बनाम RCB
  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • तारीख और समय: 3 जून, टॉस – 7:00 PM | मैच शुरू – 7:30 PM
  • रिजर्व डे: 4 जून (बारिश की स्थिति में)

हेड टू हेड में बराबरी

IPL इतिहास में अब तक RCB और PBKS के बीच 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें दोनों ने 18-18 मैच जीते हैं। इस सीजन में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी। अब तक के तीन मुकाबलों में दो RCB और एक पंजाब के पक्ष में गया है। अहमदाबाद में पिछली भिड़ंत क्वालिफायर-1 में हुई थी, जिसमें RCB ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पंजाब की ताकत- श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 16 मैचों में 603 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रहा है। क्वालिफायर-2 में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 87 रन की नाबाद पारी खेली थी और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18 विकेट लेकर टीम की अगुवाई की है।

RCB की उम्मीदें विराट कोहली और हेजलवुड से

विराट कोहली इस सीजन बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनके साथ फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल और कप्तान रजत पाटीदार ने मजबूत टॉप ऑर्डर तैयार किया है। नीचे के क्रम में जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे फिनिशर हैं जो किसी भी स्थिति को पलटने का माद्दा रखते हैं। बॉलिंग यूनिट में जॉश हेजलवुड 21 विकेट के साथ अग्रणी हैं। भुवनेश्वर कुमार (15 विकेट) और यश दयाल (12 विकेट) ने डेथ ओवर्स की पुरानी कमजोरी को दूर किया है। स्पिन विभाग में सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या बीच के ओवरों में असरदार साबित हुए हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 243/5 भी पंजाब किंग्स ने ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। यहां पहली पारी में 210 रन एक मजबूत स्कोर माना जा रहा है। अगर टीम इससे कम बनाती है तो चेज करना आसान हो सकता है। हालांकि, मौसम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खलल डाल सकता है। अहमदाबाद में दोपहर के समय बादल छाए रहने और बारिश की 62% संभावना जताई गई है। पिछले मैच में भी बारिश के चलते दो घंटे की देरी से खेल शुरू हुआ था।

क्या कहता है इतिहास?

IPL के पिछले 16 सीजनों में केवल छह टीमें ही चैंपियन बनी हैं। 2022 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था और वह आखिरी नया चैंपियन बना था। ऐसे में इस बार फिर एक नया नाम रिकॉर्ड बुक में जुड़ने जा रहा है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियम लिविंगस्टन/टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट: सुयश शर्मा पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट: युजवेंद्र चहल/हरप्रीत बरार।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts