हिन्दुस्तान के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, सांसद दे रहे अजीबोगरीब बयान, कहा- बाबरी की पहली ईंट PAK सिपाही लगाएगा

Follow on Google News
हिन्दुस्तान के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, सांसद दे रहे अजीबोगरीब बयान, कहा- बाबरी की पहली ईंट PAK सिपाही लगाएगा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में पाकिस्तान सांसद पलवाशा खान ने संसद में भारत के खिलाफ कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि पिंडी का एक-एक सिपाही बाबरी मस्जिद की बुनियादी ईंट रखेगा। साथ ही असीम मुनीर पहली अजान देंगे। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ अपने 7 लाख सैनिकों के भरोसे नहीं हैं। हमारे पास 25 करोड़ लोग हैं जो मुश्किल वक्त में फौज के साथ होंगे और सिपाही बनेंगे। अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो लाल किले के मैदान खून से रंगे जाएंगे। 

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं लड़ेंगे सिख सिपाही 

आगे PPP की महिला सांसद ने कहा कि भारत को पता होना चाहिए कि उनका कोई भी सिख सिपाही पाकिस्तान के खिलाफ नहीं लड़ेगा। यह गुरु नानक की धरती है। वो ऐसा कभी नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को शुक्रिया कहा जिसने जंग में पाकिस्तान का साथ देने की बात कही थी।

कौन है पलवाशा खान ? 

पलवाशा खान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की नेता और सीनेट की सदस्य हैं, जिन्हें पहली बार 2008 में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से संसद में चुना गया था। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम से शादी की थी, जो तीन साल तक गुप्त रही। 2019 में पत्रकार जाहिद गिशको ने इस शादी का खुलासा किया, जिसके बाद दावा किया गया कि जहीर उल इस्लाम ने इस जानकारी को दबाने की धमकी भी दी थी। 2020 में पलवाशा ने अपने और अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। वहीं, सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने आरोप लगाया था कि पलवाशा के गर्भवती होने के चलते जहीर उल इस्लाम को उनसे शादी करनी पड़ी थी।

भारत 36 घंटे में हमला कर सकता है- पाकिस्तान 

इस बीच पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य एक्शन ले सकता है। तरार ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम घटना के बहाने ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमेशा इसकी निंदा की है। तरार ने कहा कि अगर भारत कोई सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका निश्चित और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे। ये भी पढ़ें- विशाखापट्टनम के नरसिंह स्वामी मंदिर में हादसा, चंदनोत्सव के दौरान गिरी दीवार, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 4 घायल
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts