Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल में रहते इमरान खान दूसरी बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हुआ नामांकन

जेल में रहते इमरान खान दूसरी बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हुआ नामांकन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइज 2025 के लिए नॉमिनेट किया गया है। पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम के सहयोग से उनका नाम प्रस्तावित किया। यह नामांकन पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। बता दे कि इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं और जनवरी 2025 में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई थी। उन पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

2019 में भी मिला था नॉमिनेशन

यह दूसरी बार है जब इमरान खान को  नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित किया गया है। इससे पहले 2019 में उन्हें भारत के साथ तनाव कम करने के लिए नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था। उस समय पाकिस्तान की संसद में एक प्रस्ताव भी पेश किया गया था, जिसमें बालाकोट हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई थी।

338 नामांकन हुए इस साल

2025 के  नोबेल पीस प्राइज के लिए कुल 338 नामांकन हुए हैं, जिनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल हैं। यह संख्या पिछले साल के 286 नामांकनों से अधिक है। नोबेल पुरस्कार समिति की नीतियों के अनुसार, आधिकारिक रूप से नामांकित व्यक्तियों के नाम 50 साल तक सार्वजनिक नहीं किए जाते, लेकिन इमरान खान का नामांकन प्रस्तावित करने वाली संस्था ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी की अडियाला जेल में कैद हैं। उन्हें 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। ये भी पढ़ें- सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब 'सांदीपनि' के नाम से जाना जाएगा; CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts