Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर भारत में धुंध का कहर: बठिंडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 1011 पर पहुंचा

पराली जलाने और दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण, पंजाब-हरियाणा-यूपी के शहर टॉप-10 में सबसे आगे। बठिंडा, सिरसा और मेरठ खतरनाक श्रेणी में, प्रदूषण मानकों से 40 गुना ज्यादा।
उत्तर भारत में धुंध का कहर: बठिंडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 1011 पर पहुंचा

उत्तर भारत के शहर इन दिनों घने धुंध की चपेट में हैं। इसका कारण तापमान गिरने से धुंध की चादर ने कई शहरों को ढंक लिया है। पराली जलाने के और दीपावली से बढ़ा प्रदूषण लगातार लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। कुछ दिन पहले ही दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित स्थानों में भारत के 93 शहर शामिल थे। तब से अभी तक देश भर के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तय मानकों से कहीं अधिक बना हुआ है।

 AQI.in के अनुसार गुरुवार को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरी केंद्रों की सूची में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहर सबसे आगे हैं। पंजाब का बठिंडा 1,011 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां प्रदूषण का स्तर तय मानकों से 40 गुना अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा का सिरसा 953 के AQI के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश का मेरठ 926 के AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। इन सभी 10 शहरों को खतरनाक (Hazardous) श्रेणी में रखा गया है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts