Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटे की चाहत में मासूम का अपहरण, ग्वालियर से पकड़ा गया आर्यन का किडनैपर, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से किया था अपहरण

Follow on Google News
बेटे की चाहत में मासूम का अपहरण, ग्वालियर से पकड़ा गया आर्यन का किडनैपर, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से किया था अपहरण
ग्वालियर। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से अगवा हुए 4 साल के आर्यन को ग्वालियर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। अपहरणकर्ता ने बच्चे को ग्वालियर ले जाकर छिपाया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपहरणकर्ता को पकड़ लिया।

सीसीटीवी कैमरों ने खोले आरोपी के ठिकाने

आरोपी कोमल सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह आगरा में किसी काम से आया था। वहां उसने बच्चे को अकेले खेलता देखकर अगवा कर लिया। कोमल ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और वह एक बेटे की चाहत में इस बच्चे को अगवा कर ले गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कोमल सिंह कुशवाह और उसकी पत्नी रानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आगरा जीआरपी ले जाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस ने 250 कैमरे खंगाले

पुलिस ने इस मामले में 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है और मूल रूप से डबरा के गिजौरा गांव का रहने वाला है।

बच्चे की मां ने दी थी सूचना

आर्यन की मां सोनू देवी ने शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी थी कि उनका बेटा प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खेलते हुए लापता हो गया है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए और आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। ये भी पढ़ें- चित्रगुप्त-यमराज पर टिप्पणी के लिए प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी, कायस्थ समाज ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts