सड़क हादसे में अब घायलों को मुफ्त मिलेगा इलाज, आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला; 7 दिन डेढ़ लाख तक खर्च उठाएगी सरकार

अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होता है, तो अब उसे इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकार ने नया नियम बनाया है, जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में घायलों को 7 दिन तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
एक व्यक्ति को मिलेगा 1.5 लाख तक का इलाज
- अगर एक व्यक्ति घायल होता है, तो उसे डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
- दो लोग घायल होते हैं, तो तीन लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
- तीन लोग घायल होते हैं, तो साढ़े चार लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।





















