Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर चिड़ियाघर में आएगा एक सींग वाले गैंडे का जोड़ा:अगले छह माह में पर्यटकों को मिलेंगी नई सौगात

हिप्पोपोटामस, विदेशी पक्षियों और 14-डी थिएटर से बढ़ेगा आकर्षण, अगले छह माह में पर्यटकों को मिलेंगी कई नई सौगातें
अगले छह माह में पर्यटकों को मिलेंगी नई सौगात
फाइल फोटो

इंदौर। शहर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अगले छह माह में नए आकर्षणों से और समृद्ध होने जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत चिड़ियाघर में कई नई और दुर्लभ प्रजातियों को लाने की तैयारी की जा रही है। इनमें सबसे खास एक सींग वाले गैंडे का जोड़ा होगा, जो योजना के अनुसार आने पर मध्य प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में पहली बार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: NEET Protest: मेट्रो-इंटरनेट रोक सकते हैं! लेकिन पेपर लीक नहीं, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

प्रबंधन हिप्पोपोटामस और कई विदेशी पक्षियों को भी संग्रहालय में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में रंग-बिरंगे अफ्रीकी टूराको पक्षियों को भी चिड़ियाघर में लाया गया है। इन नई प्रजातियों के लिए विशेष बाड़े और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस : बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, लंबे समय से तलाश रही थी पुलिस

14-डी थिएटर बनेगा नया आकर्षण

चिड़ियाघर में बन रहा आधुनिक 14-डी थिएटर भी अगले कुछ दिनों में शुरू होने की संभावना है। इसमें वन्यजीवों और प्रकृति संरक्षण पर आधारित विशेष फिल्में अत्याधुनिक दृश्य और ध्वनि प्रभावों के साथ दिखाई जाएंगी। इससे पर्यटकों को मनोरंजन के साथ वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी मिलेगा। शुक्रवार को थिएटर में स्क्रीन लगाने का कार्य पूरा किया गया और अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर इसका काम पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: RSS Chief On Youth: पहले आज्ञा मानते थे, अब सवाल पूछते हैं... नई पीढ़ी को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान

कानपुर से आएगा हिप्पोपोटामस 'सतीश'

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की मादा हिप्पो डिंपी को जल्द नया साथी मिलने वाला है। अगले माह कानपुर से करीब 700 किलोमीटर की यात्रा कर नर हिप्पोपोटामस सतीश इंदौर पहुंचेगा। यात्रा के दौरान उसे सुरक्षित रखने के लिए लगातार पानी का स्प्रे किया जाएगा, जिसमें लगभग 20 हजार लीटर पानी का उपयोग होगा। विशेषज्ञों की टीम भी उसके साथ रहेगी। एनिमल एक्सचेंज के तहत इंदौर से एक शेर कानपुर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: NEET Protest: CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता, अस्पताल से बाहर आते ही भड़के सोनम वांगचुक!

नन्हे वन्यजीव भी बढ़ा रहे आकर्षण

इस वर्ष चिड़ियाघर में कई वन्यजीवों के शावकों का जन्म हुआ है, जिससे दर्शकों का आकर्षण और बढ़ा है। जनवरी में सफेद बाघिन 'पहर' ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिनमें दो सफेद और एक सामान्य रंग का है। मार्च में शेरनी 'मेघा' ने तीन शावकों को जन्म दिया और बाघिन 'रागिनी' भी तीन शावकों की मां बनी। वहीं जून में जन्मा दुर्लभ सफेद ब्लैकबक (काला हिरण) का शावक अपनी सफेद त्वचा और गुलाबी आंखों के कारण पर्यटकों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Black Sea Attack: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ा खतरा!

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि नई प्रजातियों और आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। खासकर बच्चों, विद्यार्थियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह अनुभव पहले से अधिक रोमांचक होगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts