Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विश्व पोहा दिवस -राजबाड़ा पर मंत्री विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेता शामिल, इंदौर में करीब 90 फीसदी लोग दिन की शुरुआत पोहे से

Follow on Google News
विश्व पोहा दिवस -राजबाड़ा पर मंत्री विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेता शामिल, इंदौर में करीब 90 फीसदी लोग दिन की शुरुआत पोहे से
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर राजबाड़ा स्थित माता अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने पोहा का लुत्फ उठाया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला सहित सैकड़ो भाजपाई राजबाड़ा पर एकत्रित हुए। ऐसा माना जाता है कि इंदौर के खास नाश्ते में पोहा-जलेबी शामिल है। इसके चलते पोहा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई सामाजिक संगठनो ने राजबाड़े पर पोहा स्टाल लगाकर लोगो को पोहा का वितरण किया। इस तरह सुबह से ही राजबाड़ा में गहमा-गहमी बनी रही। । इंदौर का सुपर फूड पोहा पोहे की पहचान सुपर फूड के रूप में बनती जा रही है, क्योंकि ये हल्का होता है। पेट भर जाता है और वजन नहीं बढ़ाता। सुबह एक कटोरी पोहा खाने से लगभग 250 कैलोरी मिलती है। सब्जियों, मूंगफली, नारियल और नींबू डालकर खाने से फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मिलता है। यह आयरन और विटामिन, विशेष रूप से विटामिन बी 1 देता है, जो शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। पोहे का सफर सराफा से राजवाड़ा तक, हर जगह अलग स्वाद इंदौर में सात तरह से पोहा बनाया जाता है। शहर की प्रसिद्ध 56 दुकान से लेकर सराफा और सभी प्रमुख जगहों पर पोहे की दुकानें आपको मिल जाएंगी। लेकिन खासियत ये है कि हर एक का अपना अलग स्वाद मिलेगा। यही वजह है कि देश विदेश से आने वाले लोग पोहे का आनंद लेना नहीं भूलते और इंदौरी पोहे के स्वाद की तारीफ करते लौटते हैं। 10 पैसे में मिलने वाला पोहा आज 15-25 रूपए में मिल रहा इंदौर में शुरुआत में पोहा 10 से 12 पैसे प्लेट की दर से मिलता था। लेकिन आज ज 15 से 25 रुपए प्लेट पर पहुंच चुका है। इंदौर में एक दुकान से शुरू हुई दुकानों की संख्या अब तीन हजार के पार हो गई है। ये वे दुकानें हैं, जहां पूरे दिन पोहा बेचा जाता है। पोहे में वैरायटी का क्रेज है। उसल पोहा, पनीर के साथ पोहा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इंदौर में करीब 90 फीसदी लोग दिन की शुरुआत पोहा के नाश्ते से करते हैं इंदौर में सुबह की शुरुआत पोहे से होती है। इंदौर में करीब 90 फीसदी लोग दिन की शुरुआत पोहा के नाश्ते से करते हैं। इंदौर के रिटेल पोहा विक्रेत बताते हैं कि इंदौर में रोजाना पोहे की 70-80 टन की बिक्री होती है। शहर में आपको 24 घंटे पोहा मिल जाएगा।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts