इंदौर में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत, 14 घायल; सभी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे थे

इंदौर के कनाड़िया बायपास पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार तूफान वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में सवार सभी लोग सिहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होकर लौट रहे थे।
इंदौर में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौत, 14 घायल; सभी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे थे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के कनाड़िया बायपास पर गुरुवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार तूफान वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में सवार सभी लोग सिहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होकर लौट रहे थे।

    युवक की मौके पर ही मौत, 14 लोग घायल

    हादसे में मंटू वर्मा, निवासी इंदिरा नगर, खरगोन की मौके पर ही मौत हो गई। मंटू फर्स्ट ईयर का छात्र था और पढ़ाई के साथ पिता के सब्जी के काम में मदद करता था। उसके परिवार में एक बहन भी है। इस हादसे में लगभग 14 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर है।

    स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया।

    यह लोग हुए घायल

    1. कीर्ति पति संतोष – मोतीपुरा, खरगोन
    2. संदीप पुत्र अमरसिंह – जेतपुरा
    3. गौरव पुत्र बद्रीलाल – इंदिरा नगर
    4. संतोष मोतीलाल
    5. मोहन सिंह पुत्र सखाराम
    6. बासूबाई पति अनराम
    7. विमला बाई पति शंभु सिंह
    8. मन्नु पुत्र काका वर्मा
    9. कंचन कर्मा
    10. विमला बाई पति सुरेश
    11. भगवती बाई पति बंशीलाल
    12. आकाश पुत्र गोपाल
    13. बसु पति बंशीलाल
    14. सक्कूबाई पति मोहन

    पुलिस ने शुरू की जांच

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मंटू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts