Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनम ने राजा के साथ हनीमुन पर एक भी फोटो साथ नहीं ली, पुलिस जांच में चार संदिग्ध बैंक खातों का पता चला

Follow on Google News
सोनम ने राजा के साथ हनीमुन पर एक भी फोटो साथ नहीं ली, पुलिस जांच में चार संदिग्ध बैंक खातों का पता चला
इंदौर -  शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या का खुलासा होने और सोनम का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया लेकिन 7 जून को शुरू हुए इस अभियान का नाम ऑपरेशन हनीमून रखा। 120 अफसरों की टीम में से 20 लोगों की कोर टीम बनाई। टीम ने 42 सीसीटीवी फुटेज की कडिय़ा मिलाई। शिलांक के उस स्थानीय गाइड से बात की जिसने सबसे पहले बताया था कि 23 मई को सोनम और राजा के साथ तीन अन्य युवक थे, जो कि हिंदी में बात कर रहे थे। इस दौरान सोनम पीछे और चारों आगे चल रहे थे। हनीमुन कपल और एक भी फोटो साथ नहीं ली- शिलांग पुलिस जब राजा और सोनम की हनीमुन मिस्ट्री को सुलझा रही थी तब खुलासा हुआ था कि इस हनीमुन कपल ने हनीमून के दौरान एक भी फोटो तक नहीं ली और न ही सोशल मीडिया पोस्ट की। हालांकि 23 मई को दोपहर राजा को ठिकाने लगाने के बाद दोपहर 2:15 बजे राजा के अकाउंट से एक पोस्ट हुआ जिसमें लिखा था कि उनका साथ सात जन्मों का है। बाद में खुलासा हुआ कि ये पोस्ट सोनम ने ही किया था। इसके बाद राजा का फोन तोड़कर फेंक दिया। वहीं, राजा की हत्या के दौरान आकाश की शर्ट पर खून लग गया था। उसने शर्ट उतार दी थी। सोनम ने उसे रेनकोट दिया था। बाद में आकाश इसे 6 किमी दूर केंक गया था। उधर, राजा की मौत से उसके परिजन आक्रोशित है। परिजन आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने मेघालय और केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। जितेंद्र रघुवंशी के नाम से चार संदिग्ध खाते मिले- पुलिस की जांच में चार संदिग्ध बैंक खातों का पता चला है। ये वे बैंक खाते हैं जिनमें लाखों रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ है। चारों खातें देवास के जितेंद्र रघुवंशी के नाम से हैं। खास बात यह कि इसमें एक करंट अकाउंट भी है। चूंकि राज कुशवाह सोनम के पिता देवी सिंह का हवाला का पूरा काम भी देखता था। इसलिए पुलिस पता लगा रही है कि ये जितेंद्र कौन हैं और क्या करता है? इन सवालों के जवाब सोनम से पूछे जा सकते हैं आज--- - क्या तुमको राज ब्लैकमेल कर रहा था? - तुम्हारे परिवार को मालूम था राज और तुम्हारे बारे में? - घटना को अंजाम देने के लिए कितने लोग शामिल हुए? - प्लान तुमने अकेले मनाया या और कौन-कौन साथ था? - शादी के पहले तुमने तुम्हारी माता जी को बताया था कि मुझे शादी नहीं करनी है? - राज को कब से जानती हो और तुम्हारे रिलेशन कैसे रहे हैं? - आने-जाने की टिकट और पूरे पैसे की व्यवस्था तुमने की या राज ने? - घटना के बाद तुम कहां-कहां रुकी कौन-कौन लोग तुम्हारे साथ थे? - शादी के कितने दिन पहले तुमने राजा को करने का प्लान बनाया? - तुमकों शादी नहीं करनी थीं, तो राजा को मारने का प्लान कैसे बना लिया? - शिलांग जाने का पूरा प्लान तुम्हारा था या राज का?
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts