'राहुल' बनकर पहुंचा, मोहम्मद निकला:गायिका ने लगाए दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप

सिलीगुड़ी में गायिका से दोस्ती कर शादी का झांसा देने का आरोप, असली पहचान सामने आने पर बंधक बनाकर मारपीट का दावा; इंदौर में आरोपी गिरफ्तार
Follow on Google News
गायिका ने लगाए दुष्कर्म और बंधक बनाने के आरोप
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक युवती ने खुद को हिंदू बताने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना नाम राहुल बताकर दोस्ती की और बाद में उसकी असली पहचान मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख के रूप में सामने आई।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से साइबर ठग गिरफ्तार, 8.5 लाख की ठगी की

बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार पीड़िता विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में गायन करती है। फरवरी 2024 में वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी, जहां उसने दो वर्ष के लिए पीजी में कमरा लेकर रहना शुरू किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को राहुल बताते हुए उससे दोस्ती की।

ये भी पढ़ें: भोपाल : पेट्रोल पंप के बंद नोजल खुलवाने और केस रफा-दफा करने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते डिप्टी कंट्रोलर गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2024 में आरोपी उसे बातचीत के बहाने अपने कमरे पर ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए खुद को उसका पति बताया। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और उसका वास्तविक नाम मोहम्मद राहुल है। साथ ही उसे यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य युवतियों से भी संबंध हैं।

ये भी पढ़ें: BSF भर्ती में फर्जीवाड़ा : बालाघाट के 10 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज निकले नकली, सर्टिफिकेट जांचने पर हुआ खुलासा

शिकायत के अनुसार जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट करता रहा। अक्टूबर 2025 में मौका मिलते ही वह वहां से निकलकर दिल्ली में रहने वाली अपनी सहेली के पास पहुंच गई। वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद इसी वर्ष मार्च में वह इंदौर स्थित अपनी मां के पास रहने आ गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दुर्ग में ACB की बड़ी कार्रवाई: GPF के 5 लाख रुपए जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते PHE विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका पता निकाल लिया और मिलने के बहाने इंदौर पहुंच गया। यहां भी उसने उसके साथ मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके दस्तावेजों और पहचान की जांच कर रही है। आरोपी स्वयं को डिजाइनर बता रहा है। मामले में पीड़िता के आरोपों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts