सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ओडिशा से साइबर ठग गिरफ्तार, 8.5 लाख की ठगी की

सोहागपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए ओडिशा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उपभोक्ता फोरम में धान बिक्री से संबंधित शिकायत के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर फरियादी के बैंक खाते से 8.50 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचकर कार्रवाई की और पीड़ित को 4.50 लाख रुपए की राशि वापस भी दिलाई।
Follow on Google News
ओडिशा से साइबर ठग गिरफ्तार, 8.5 लाख की ठगी की
साइबर ठग गिरफ्तार

सोहागपुर। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक खातों और लेन-देन की गहन जांच की। जांच में ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 8.50 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2025 को सेमरीहरचंद निवासी हरीश माहेश्वरी (46) ने थाना सोहागपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उपभोक्ता फोरम में दर्ज शिकायत के दस्तावेज अपलोड कराने के बहाने एक लिंक भेजा गया। लिंक पर प्रक्रिया पूरी करते ही आईएमपीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते से 8.50 लाख रुपए की राशि निकाल ली गई। मामले में थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 542/25 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और 66(सी) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: 15 साल पुराना सिंधिया परिवार का संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में पेश हुआ समझौता

तकनीकी जांच में सामने आया पूरा नेटवर्क

पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के निर्देशन में पुलिस टीम ने बैंक खातों और लेन-देन की तकनीकी जांच की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि पहले एक महिला के खाते में ट्रांसफर की गई। वहां से 4.50 रुपए लाख वापस कराकर फरियादी के खाते में जमा कराई गई।

Breaking News

ओडिशा से आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि बाकी पैसे में से 3.50 लाख रुपए ओडिशा के राउरकेला निवासी कान्हा नाग (26) के बंधन बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोपी ने यह पैसे एटीएम के माध्यम से निकाल लिए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कान्हा पिता श्रीकांत नाग, निवासी ए-92, सेक्टर-15, राउरकेला (ओडिशा) को 30 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: विधायक के मोबाइल पर साइबर अटैक : नंबर हैक कर रिश्तेदारों और समर्थकों से मांगे 60 हजार रुपए!

पुलिस ने लोगों से की अपील 

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, सहायक उपनिरीक्षक शहादत अली, गणेश राय और आरक्षक अभिलाष भिलाला, प्रकाश, नंदकिशोर रजक एवं अजमेर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि साइबर ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts