Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत... मां के शव के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत... मां के शव के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने वाला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां के शव के साथ ही घिनोनी घटना को अंजाम दिया। शहर के पॉश इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में गिर गई। साथ में अपस्ताल ले जा रहे उसके बेटे ने मां को रास्ते में सार्वजिनिक शोचालय के पास लेटा दिया। थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृत मां के शव के साथ बेटे ने दुष्कर्म किया, कुछ लोगों ने इस कृत्य के वीडियो भी बनाए, जो पुलिस के लिए इस मामले में एक बड़े सबूत हैं। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी बेटा मानसिक रोगी बताया जा रह है।

क्या है मामला ?

थाना प्रभारी जगदीश जमरे के अनुसार, देर रात इलाके में एक महिला का शव पलासिया इलाके के विनोबा नगर में कोई महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका दुष्कर्मी बेटा उसके पास था। पुलिस ने पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिसके बाद डॉक्टर ने जब मृत महिला के साथ दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस चौंक गई। इलाके में जब छानबीन की गई तो कुछ लोगों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया।

मां को चलने में परेशानी होती थी : आरोपी बेटा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कई दिनों से ठीक ढंग से चल नहीं पा रही थीं, जिस कारण वो कही आती जाती नहीं थीं। बताया जा रहा है कि एक तारीख को अपस्ताल ले जाते समय समय वह चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिसके बाद दरिन्दे बेटे ने उसके साथ यह घटना को अंजाम दिया और शव के पास ही बैठ गया। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 11 की मौत, कई लोग अभी भी लापता
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts