Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : दिन में शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार पर काम... रात में लूट की वारदात को देते थे अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : दिन में शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार पर काम... रात में लूट की वारदात को देते थे अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी दिन में शहर के प्रसिद्ध जेएमबी मिष्ठान भंडार पर काम करते थे और रात में बाइक पर घूमकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी खरगोन और बड़वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

दिन में काम... रात में लूट

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि, जून महीने में एमआईजी थाना क्षेत्र के इलाके में चेन और मोबाइल लूटने की वारदातें सामने आईं थीं। जिसके बाद से पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी विक्रम और विशाल से जब पूछताछ की तो उन्होंने मोबाइल और लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों ही आरोपी लंबे समय से नशे की लत की वजह से लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस दोनों से अन्य जानकारियां जुटा रही है। आरोपी इंदौर के प्रसिद्ध जेएमबी मिष्ठान भंडार पर काम किया करते थे। मौका लगने के बाद वह रात के समय बाइक पर घूमकर मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। जिसके बाद सुबह फिर से मिठाई की दुकान पर अपना काम करने लगते थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1696782895824724104?s=20 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts