Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों में से एक पुल से कूदा, टूटा पैर; दोनों आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों में से एक पुल से कूदा, टूटा पैर; दोनों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में आरोपियों ने स्कूटर सवार दंपती की चेन लूटकर भागने की कोशिश की। हालांकि, जूनी इंदौर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरा एक बदमाश पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला

जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, फरियादी सतीश वाधवा निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी अपनी पत्नी के साथ माणिकबाग ब्रिज से जा रहे थे। तभी सैफी नगर कॉलोनी पर बाइक पर पीछे से आ रहे बदमाशों ने सतीश के गले पर झपट्टा मारा और गले की चेन तोड़कर फरार होने लगे। घटना के बाद सतीश ने शोर मचाया तो राहगीरों द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। लोगों को पीछा करते देख रोशन नाम का आरोपी ब्रिज से कूद गया, जबित उसका साथी महादेव दूसरे रास्ते की ओर भागने लगा। रोशन का पैर टूटने से वह भाग नहीं पाया और महादेव उर्फ माधव बोराडे को पुलिस ने दबोच लिया।

दोनों के खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज

पुलिस द्वारा दोनों ही आरोपियों को थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपितों का नाम महादेव उर्फ माधव मराठा और रोशन सिकलीगर है। दोनों ने अब तक 5 से अधिक चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। दोनों आरोपित द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बदमाश हैं। रोशन के खिलाफ कई थानों में 18 और माधव पर 6 केस दर्ज हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1686976195223490560?t=6HsUkPRjz2rx8vc885QQlg&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts