Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाप नंबरी… बेटे 10 नंबरी : अपने बच्चों से करवाता था दुकानों के अंदर चोरी, आरोपी पिता और 2 नाबालिग बच्चे गिरफ्तार

Follow on Google News
बाप नंबरी… बेटे 10 नंबरी : अपने बच्चों से करवाता था दुकानों के अंदर चोरी, आरोपी पिता और 2 नाबालिग बच्चे गिरफ्तार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से फिल्म बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसी कहानी से मिलता-जुलता मामला सामने आया है। फिल्म में पिता ही अपने बच्चे को चोरी की वारदात करना सिखाता है और फिर वह दोनों शातिर चोर बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पिता अपने बच्चों से चोरी करवाता था।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक मोबाइल की दुकान से चोरी की घटना हुई थी। जहां कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा 17 नए मोबाइल को चोरी करते हुए देखा गया। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस ने जांच में चोरी करने वाले आरोपी मनीष राठौर और उसके 14 वर्ष और 16 वर्ष की उम्र के 2 बच्चों को भी इस घटना में शामिल पाया गया। मनीष राठौर के घर पर जब पुलिस ने दबिश दी तो चोरी के कई मोबाइल और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। आरोपी को जितने पैसों की जरूरत होती थी वह उसी हिसाब से मोबाइल बेचकर और उन पैसों से नशा करता था। दोनों बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण घर भेजा गया है।

बच्चों से क्यों करवाता था चोरी

वहीं पुलिस उनके पिता से पूछताछ की जा रही है कि, उन्होंने शहर में किस-किस जगह इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। जांच में सामने आया कि, पिता अपने दोनों नाबालिग बच्चों को चोरी करना सिखा रहा था। वह बेटों द्वारा शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिता ही बच्चों को चोरी करने के लिए भेजता था और पिता को यह मालूम था कि बाल अपचारी होने के कारण वह जल्द छूट जाएंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1687396768244264960?s=20 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts