PlayBreaking News

Indore News:सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, बस ने मारी टक्कर; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत हो गई। यह हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। शुक्रवार सुबह शव को विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया।
Follow on Google News
सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, बस ने मारी टक्कर; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर। शिप्रा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल प्रभात को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बस ने मारी टक्कर 

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। काम पूरा करने के बाद वे कार से इंदौर लौट रहे थे। रास्ते में शिप्रा क्षेत्र के पास उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोकी। जब प्रभात वापस कार में बैठने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किल... पार्टी में टूट के बाद एक और संकट, समुदाय विशेष को दी थी चेतावनी, अब FIR दर्ज

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। उनके साथी तुरंत उन्हें इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

रक्षा मंत्री के भतीजे थे प्रशांत 

प्रभात सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र के गाय घाट गांव के निवासी थे। वे दिल्ली में ठेकेदारी का काम करते थे। उनकी 11 महीने की एक बेटी भी है। परिवार के अनुसार, उनका संबंध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार से था। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, 250 MBBS सीटें बढ़ाने की योजना पर लगा ब्रेक

अस्पताल पहुंचे नेता और अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित भाजपा के कई नेता अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात करीब 3 बजे विशेष अनुमति लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

फरार बस चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इसके साथ ही बस चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts