Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन

इंदौर में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना सोमवार सुबह टिगरिया बादशाह क्षेत्र के टीसीएस चौराहे के पास हुई। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड का परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

    हादसे में महिला कोकिला बाई को ट्रक ने कई फीट तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी 8 साल की बेटी मनु उर्फ मानविका ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला का पति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा

    दुर्घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और आईडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ामों की अनदेखी की है। स्थिति को संभालने के लिए एसीपी निधि सक्सेना मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

    एक साल से कर रहे थे शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

    रहवासियों ने बताया कि वे पिछले एक साल से इस चौराहे पर हादसों की संभावना को लेकर पुलिस और आईडीए को कई बार शिकायत कर चुके थे। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ स्पीड ब्रेकर बनवाने तक ही सीमित कार्रवाई की।

    लोगों का कहना है कि अगर समय पर ट्रैफिक सिग्नल या अन्य सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts