शौक या श्रद्धा? राजकुमार शाह के घर है 5 हजार गणेश प्रतिमाओं का अद्वितीय कलेक्शन, देखें इंदौर का अनोखा खजाना

Follow on Google News
शौक या श्रद्धा? राजकुमार शाह के घर है 5 हजार गणेश प्रतिमाओं का अद्वितीय कलेक्शन, देखें इंदौर का अनोखा खजाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य माना जाता है। पूरे देश में लाखों लोग गणेशजी की आराधना करते हैं, लेकिन इंदौर के राजकुमार शाह की श्रद्धा और आस्था का अंदाज जरा निराला है। उनका अनोखा शौक उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। शाह पिछले कई वर्षों से गणेशजी की प्रतिमाओं को संजो रहे हैं। आज उनके घर में 5 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का संग्रह है, जो किसी संग्रहालय से कम नहीं लगता।

    अलग-अलग माध्यमों में बनी अनोखी प्रतिमाएं

    राजकुमार शाह के कलेक्शन में धातु, सिरेमिक (चीनी मिट्टी), मिट्टी, लकड़ी और कई अन्य माध्यमों से बनी गणेश प्रतिमाएं शामिल हैं। इनमें अमेरिकन डायमंड से बनी प्रतिमाएं, पीपल के पत्ते पर सोने से बने गणेश और अलग-अलग कलात्मक रूपों में तैयार मूर्तियां मौजूद हैं।

    अनोखे रूपों में गणेश

    शाह के घर में गणेशजी की प्रतिमाएं पारंपरिक रूपों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक रूपों में भी देखने को मिलती हैं। कहीं वकील के रूप में गणेशजी नजर आते हैं, तो कहीं डांसर या क्रिकेटर के रूप में। यहां तक कि लैपटॉप चलाते हुए गणेशजी की मूर्ति भी उनके पास मौजूद है। खास बात यह है कि उनके पूरे संग्रह में कोई भी प्रतिमा दूसरी से मेल नहीं खाती।

    क्यों खास है यह कलेक्शन

    राजकुमार शाह कहते हैं कि, जब भगवान राम का नाम लिया जाता है तो दिमाग में एक ही रूप सामने आता है-धनुष-बाण लिए हुए। लेकिन गणेशजी का नाम लेते ही कई अलग-अलग रूप उभर आते हैं। यही विशेषता उन्हें और भी खास बनाती है।

    Twitter Post

    सेवा और सफाई में लगता है घंटों का समय

    राजकुमार शाह की पत्नी सीमा शाह बताती हैं कि इस पूरे संग्रह की देखरेख आसान नहीं है। रोजाना इन प्रतिमाओं की सफाई में 5 से 6 घंटे तक का समय लग जाता है। कभी-कभी पूरा परिवार इस काम में जुट जाता है। उनका कहना है कि प्रतिमाओं की सेवा करते हुए उन्हें अपार शांति और सुकून का अनुभव होता है।

    श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक

    राजकुमार शाह का यह कलेक्शन केवल शौक ही नहीं, बल्कि उनकी गहरी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। यह संग्रह इंदौर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। गणेशजी के इतने रूपों को एक ही स्थान पर देखना न केवल भक्तों के लिए अद्भुत अनुभव है, बल्कि यह भक्ति और समर्पण की मिसाल भी है।

    ये भी पढ़ें: इंदौर की अजब-गजब तस्वीर : सड़क बनी लेकिन बीच में ही छोड़ दिए बिजली के खंभे... ठेकेदार की जल्दबाजी या विभाग की लेटलतीफी?

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts