Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Cheekatilo :हैदराबाद के जघन्य अपराधों की कहानी, 23 जनवरी को रिलीज होगी ‘चिकाटीलो’

ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर का क्रेज जारी है। नई फिल्म ‘चिकाटीलो’ में शोभिता धुलिपाला सच्ची अपराध पॉडकास्टर की भूमिका में इंटेंस अवतार में नजर आएंगी। हैदराबाद की पृष्ठभूमि में रची गई यह क्राइम-ड्रामा 23 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल और हिंदी में स्ट्रीम होगी।
हैदराबाद के जघन्य अपराधों की कहानी, 23 जनवरी को रिलीज होगी ‘चिकाटीलो’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम और थ्रिलर कंटेंट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘चिकाटीलो’ दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है। फिल्म में शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिनका दमदार और गंभीर लुक सामने आ चुका है। मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज से पहले ही चर्चा तेज कर दी है।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीमिंग

    ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘चिकाटीलो’ का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “रात के छाने से पहले, संध्या आ रही है—एक जोरदार धमाके के लिए तैयार हो जाइए।” यह लाइन फिल्म के टोन को साफ तौर पर बयां करती है, जिसमें सस्पेंस, अंधेरा और अपराध की भयावह दुनिया देखने को मिलेगी।

    पोस्टर में दिखा शोभिता का इंटेंस अवतार

    फिल्म के पोस्टर में शोभिता धुलिपाला बेहद गंभीर और इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। वह फिल्म में सच्ची अपराध कहानियों की पॉडकास्टर ‘संध्या’ के किरदार में दिखाई देंगी। उनका यह किरदार जघन्य अपराधों की परतें खोलता नजर आएगा, जो दर्शकों को अपराध की सच्ची और डरावनी दुनिया से रूबरू कराएगा।

    Twitter Post

    हैदराबाद की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी

    ‘चिकाटीलो’ की कहानी हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म शहर में घटने वाले सिलसिलेवार और भयावह अपराधों की पड़ताल करती है। क्राइम और ड्रामा से भरपूर यह कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है।

    कब और कहां देखें ‘चिकाटीलो’

    फिल्म का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है, जबकि इसका निर्माण सुरेश प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। ‘चिकाटीलो’ 23 जनवरी को तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts