Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेरे बेटे को जबरन ले गई थी शिलांग… राजा रघुवंशी की मां बोलीं- सोनम ने खुद कराई थी फ्लाइट बुकिंग

Follow on Google News
मेरे बेटे को जबरन ले गई थी शिलांग… राजा रघुवंशी की मां बोलीं- सोनम ने खुद कराई थी फ्लाइट बुकिंग
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए नवविवाहित दंपत्ति की कहानी ने अब दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है। 23 मई को गायब हुए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। राजा की लाश मिलने के बाद अब सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है। मामला अब एक क्राइम थ्रिलर जैसी सच्चाई के करीब पहुंच रहा है, जिसमें प्रेम, धोखा और हत्या के कड़वे सच उजागर हो रहे हैं। इस मामले में राजा की मां उमा रघुवंशी का बयान सामने आया है।

सोनम ने खुद कराई थी फ्लाइट बुकिंग

राजा की मां उमा रघुवंशी का बयान इस कहानी को और भी चौंकाने वाला बनाता है। उन्होंने बताया कि, हनीमून पर​ शिलांग जाने को लेकर घर पर कोई बातचीत नहीं हुई थी। राजा ने सोनम से कहा था कि मैं अभी घूमने नहीं जा सकता। अगर जाऊंगा तो घरवालों से पूछकर बाद में जाऊंगा। बाद में राजा ने मुझे कहा- सोनम ने टिकट बुक कर ली है, अब मैं क्या करूं? इस पर मैंने कहा- अगर टिकट कर ली है तो चले जाओ। उसने बताया कि यह 6-7 दिन का टूर है। हालांकि, उसने वापसी की टिकट नहीं कराई थी। राजा की मां ने बताया कि, मेघालय जाने की फ्लाइट सोनम ने खुद बुक की थी और राजा पर दबाव डालकर उसे जबरन साथ ले गई। इतना ही नहीं, सोनम ने राजा से खासतौर पर सोने की चेन पहनने की बात कही थी।

​​​​​राजा की मां ने कहा- सोनम को मिले फांसी

मां उमा रघुवंशी ने कहा, जो पत्नी अपने पति से कहे कि चेन पहनकर आओ और फिर वही उसकी मौत की वजह बने तो ऐसी औरत को फांसी मिलनी चाहिए। हमने सोनम को बहू नहीं बेटी माना था पर उसने हमारे बेटे को ही छीन लिया।

सोनम के पिता का दावा- मेरी बेटी निर्दोष है...

वहीं दूसरी तरफ सोनम के पिता देवी सिंह ने पुलिस की कहानी को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा, मेरी बेटी निर्दोष है। उसे फंसाया गया है। मेघालय पुलिस ने झूठी कहानी बनाई है ताकि असली साजिश को छुपाया जा सके। जब तक इस केस की CBI जांच नहीं होती, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

सास-ससुर बोले- सोनम का व्यवहार हमेशा अच्छा था

राजा की मां ने बताया कि, शादी के बाद सोनम का व्यवहार काफी अच्छा था। वह मम्मी-मम्मी करके गले लगती थी, लेकिन अब जब यह सच्चाई सामने आ रही है, तो विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि वह ऐसा भी कर सकती है।

राजा की आखिरी बातचीत

राजा की मां ने बताया कि आखिरी बार जब बेटे से फोन पर बात हुई, तो वह सिर्फ "हम्म... केला खा रहा हूं..." कह रहा था। उस वक्त उसकी आवाज कुछ अलग सी लगी, लेकिन दोस्तों ने कहा कि खाना खाते समय वह ऐसा ही बोलता है। इसके बाद से राजा की कोई खबर नहीं आई।

सोनम बचाने क्यों नहीं गई?

राजा की मां ने सवाल उठाया कि, अगर बेटा खाई में गिरा था तो सोनम उसे बचाने क्यों नहीं गई? मेरा बच्चा होता तो सोनम के लिए कूद जाता। पर सोनम वहीं खड़ी रही... इससे क्या साबित होता है?

राजा को नजरअंदाज करती थी सोनम

राजा की सगाई के बाद उसकी मां ने देखा कि सोनम उसे नजरअंदाज करती थी। राजा ने खुद कहा था कि, उसे लगता है सोनम उसमें दिलचस्पी नहीं लेती। जब मां ने सोनम से पूछा तो उसने जवाब दिया – "मैं ऑफिस में बिजी रहती हूं, क्या वो (राजा) खुद फोन नहीं कर सकता?

सिर्फ चार दिन ससुराल में रही सोनम

राजा की मां बताती हैं कि सोनम शादी के बाद सिर्फ चार दिन ससुराल में रही। वह ऊपर के कमरे में ही रहती थी, और नीचे कम ही आती थी। इस बीच वह काफी मीठा व्यवहार करती थी। इसलिए किसी को शक तक नहीं हुआ।

हनीमून के नाम पर हत्या की साजिश?

राजा और सोनम 23 मई को मेघालय घूमने गए थे, लेकिन यह सफर हमेशा के लिए राजा की जिंदगी छीन ले गया। 2 जून को राजा की लाश एक खड्ड में मिली और सोनम गायब थी। अब 9 जून को सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस की हिरासत में आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने खुद सरेंडर किया, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह गिरफ्तारी थी या आत्मसमर्पण।

प्रेम प्रसंग में रची गई साजिश!

प्रारंभिक जांच में पुलिस को सोनम के शरीर पर किसी मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि सोनम का किसी युवक से प्रेम संबंध था और उसी के चलते उसने पति की हत्या की साजिश रची। उसने हनीमून के नाम पर राजा को मेघालय बुलाया और सुनियोजित तरीके से उसका कत्ल करवाया। ये भी पढ़ें- इंदौर हनीमून मर्डर केस : राजा के साथ क्या हुआ… मां बोली- सोनम बताएगी सच, जानें पुलिस से लेकर ढ़ाबा मालिक तक किसने क्या कहा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts