Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर के परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वह डिप्रेशन में थे और एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के एमआईजी इलाके के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल विनोद यादव ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि विनोद कल थाने से साढ़े 5 बजे चला गया था। उसे साढ़े छह बजे रोल कॉल में आना था, लेकिन वह नहीं आया। करीब एक घंटे बाद उसकी मौत की सूचना आई।

महिला कर रही थी ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि विनोद यादव को एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी। वह रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। देर रात पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में महिला ने कही ये बात

महिला ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह लगातार विनोद यादव को कॉल कर रही थी। इस दौरान विनोद ने सुसाइड की बात कही। वह ओला कैब से विनोद के घर पहुंची, जहां उसने देखा कि विनोद फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद वह मदद के लिए बाहर आई, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें- भिंड : विधायक अंबरीश शर्मा का भड़काऊ बयान, कांग्रेस नेताओं को कहा कुत्ता, विधानसभा क्षेत्र में दी खून की नदी बहाने की धमकी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts