इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रतलाम से MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, महिला साथी भी पकड़ी गई

इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रतलाम जिले से एक बड़े ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 22.06 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
अमजद खान और अंजुम बी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अमजद खान है, जो जावरा, रतलाम का रहने वाला है। उसके साथ महिला साथी अंजुम बी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 101/25, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।





















