गूगल पर मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर किया था कॉल:5 रुपए ट्रांसफर करते ही दवा व्यापारी के खातों से गायब हुए 1.08 लाख रूपए

इंदौर। शहर में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है, जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बंद कराने के बहाने एक दवा व्यापारी और उनकी पत्नी के बैंक खातों से 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने गूगल पर मिले कथित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था, जिसके बाद ठग ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर जाल बिछाया।
ये भी पढ़ें: शिवपुरी: सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गहरे गड्ढों में फंसे; स्थानीय लोगों ने निकाले शव
पुलिस के अनुसार गोपाल कॉलोनी निवासी निर्मल नवलानी दवा व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन ले रखे थे। 4 जून को वे दवा बाजार स्थित अपने कार्यालय में थे। इसी दौरान उन्होंने जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बंद कराने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बताते हुए सब्सक्रिप्शन बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: शिवपुरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम
5 रुपए भेजने का झांसा देकर किया फ्रॉड
आरोपी ने प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पहले 5 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। निर्मल ने गूगल पे के माध्यम से राशि भेज दी। इसके कुछ ही क्षण बाद उनके मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई। जब मोबाइल दोबारा चालू किया तो बैंक खाते से लगातार रकम कटने के संदेश आने लगे।
ये भी पढ़ें: भोपाल: होटल में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवार और चाकू से युवकों पर किया हमला
पति-पत्नी के खातों से चार ट्रांजेक्शन में उड़ाई रकम
ठगों ने सबसे पहले निर्मल नवलानी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 8 हजार रुपए और इसके बाद 50 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद उनकी पत्नी शारदा नवलानी के खाते से 20 हजार और 30 हजार रुपए के दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए। इस तरह दोनों बैंक खातों से कुल 1 लाख 8 हजार रुपए निकाल लिए गए।
ये भी पढ़ें: गुना: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, फंदे से लटका मिला था शव
बैंक खाते फ्रीज कराए, फिर दर्ज कराई शिकायत
ठगी का पता चलते ही निर्मल नवलानी ने तत्काल बैंक से संपर्क कर दोनों खातों को फ्रीज कराया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में उन्हें जूनी इंदौर थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस संबंधित बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: कैलारस: नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा
पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें। गूगल सर्च में दिखने वाले अज्ञात नंबरों पर भरोसा न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान, स्क्रीन शेयरिंग या मोबाइल एक्सेस की अनुमति न दें।












