PlayBreaking News

भोपाल:होटल में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवार और चाकू से युवकों पर किया हमला

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल के अंदर हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे 10 से 15 आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए युवकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
Follow on Google News
होटल में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवार और चाकू से युवकों पर किया हमला
बदमाशों ने मचाया उत्पात

भोपाल। शुरूआती जांच के अनुसार विवाद बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद बदमाश हथियार लेकर होटल पहुंच गए। हमले में कई लोग घायल हुए और होटल में भी नुकसान पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है।

बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

घायल के लीलाधर कुशवाहा ने बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ मंडीदीप की फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर जैन ब्रदर्स होटल में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लहराते हुए बाइक चला रहे कुछ युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर चारों युवक जान बचाने के लिए होटल के भीतर चले गए।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : सोने की रामचरितमानस गायब, मप्र कैडर के पूर्व IAS लक्ष्मीनारायण बोले-800 ग्राम सोना लगा, कीमत करोड़ों में

हथियार लेकर होटल में घुसे 10 से 15 बदमाश

कुछ ही मिनट बाद 10 से 15 बदमाश तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट लेकर होटल में पहुंच गए। आरोपियों ने होटल में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और युवकों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे होटल के शेफ और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। अचानक हुए इस हमले से होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Breaking News

गंभीर रूप से घायल युवक एम्स में भर्ती

हमले में 24 वर्षीय लीलाधर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी एमएलसी तैयार की गई है, जिसमें 10 से 12 लोगों के समूह द्वारा हमला किए जाने का जिक्र है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ, उसका भी इलाज कराया गया। 

ये भी पढ़ें: भोपाल सड़क हादसा: मायके से लौट रही महिला की 18 दिन बाद मौत, कार की टक्कर में हुई थी गंभीर घायल

बदमाशों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला 

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने पहले होटल के भीतर हमला किया और बाद में उसे घसीटकर बाहर ले गए। इसके बाद गर्दन सहित शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए। पीड़ित का कहना है कि यदि उसने बचाव नहीं किया होता तो उसकी जान जा सकती थी। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी है।

CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुटी  

घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में हथियार लेकर होटल में घुसते और युवकों पर हमला करते बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts