PlayBreaking News

शिवपुरी:सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गहरे गड्ढों में फंसे; स्थानीय लोगों ने निकाले शव

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम साखनौर में रविवार को नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे गड्ढों में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Follow on Google News
सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गहरे गड्ढों में फंसे; स्थानीय लोगों ने निकाले शव
नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत

शिवपुरी। मृतकों की पहचान प्रद्युम्न पुत्र गोपाल शर्मा और सादिक खान के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू कर दोनों को नदी से बाहर निकाला। प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने पर उन्हें दोपहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों की पहचान प्रद्युम्न पुत्र गोपाल शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जगतपुर कोलारस और सादिक खान पुत्र बाबू खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-7 कोलारस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न के पिता का कुछ माह पहले ही निधन हो गया था और वह अपनी बहन का इकलौता सहारा था। वहीं सादिक की दो महीने बाद शादी होनी थी। दोनों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

/img/118/1783268265929

ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाले शव 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन समय पर कोई राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों और युवकों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से ही दोनों को नदी से बाहर लाया जा सका।

ये भी पढ़ें: शहडोल : खेत में मिला लापता युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर झुलसने के निशान, हत्या की आशंका

दोपहिया वाहन से पहुंचाया अस्पताल

प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को दोपहिया वाहन से कोलारस के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के बाद दोनों को शिवपुरी रेफर कर दिया। शिवपुरी पहुंचने पर सादिक खान को जिला अस्पताल और प्रद्युम्न शर्मा को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking News

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यदि समय पर प्रशासनिक मदद और राहत दल मौके पर पहुंच जाता, तो शायद दोनों युवकों की जान बचने की संभावना बन सकती थी। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts