Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी:अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम

शिवपुरी के NH-46 पर नायरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Follow on Google News
अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम
शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा

शिवपुरी के पास शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देहात थाना क्षेत्र के एनएच-46 स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया।

सेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार संतोष उर्फ रामस्वरूप कुशवाह (40) निवासी ईसागढ़ और आकाश कुशवाह (22) निवासी जगतपुर, कोलारस, शिवपुरी में सेंटिंग का काम करते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे दोनों बाइक (MP-33-ZG-9433) से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक देहात थाना क्षेत्र के NH-46 पर नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: गुना में युवक ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

युवक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं आकाश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले शिवपुरी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल आकाश कुशवाह ने रविवार सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

ये भी पढ़ें: भोपाल सड़क हादसा: मायके से लौट रही महिला की 18 दिन बाद मौत, कार की टक्कर में हुई थी गंभीर घायल

अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

देहात थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts