Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : मथुरा कॉलोनी में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दो युवकों ने की अभद्रता, सोशल मीडिया पर सामने आया VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : मथुरा कॉलोनी में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दो युवकों ने की अभद्रता, सोशल मीडिया पर सामने आया VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मथुरा कॉलोनी में मानसिक रूप से बीमार महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुधवार दोपहर से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक महिला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं रहवासियों द्वारा महिला को थप्पड़ भी मारा गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गाड़ी पर रखे हुए जूते को नीचे गिरा दिया था, जिसके बाद रहवासियों का विवाद हुआ। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी आदित्य मिश्रा ने इस घटना को शर्मसार बताया। घटना को लेकर जब थाने से जानकारी ली गई तो वहां के एक पुलिसकर्मी ने दोनों ही पक्ष का समझौता कर उन्हें घर भेज दिया था। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी द्वारा इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई। जानकारी के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है और वह किराए का मकान देखने के लिए इलाके में गई थी। लेकिन, जब वह मथुरा कॉलोनी में किराए के मकान ढूंढने के लिए घूम रही थी। वहां किसी घर पर रहवासी के जूते सुख रहे थे, जहां महिला का हाथ लगने से वह जूते नीचे गिर गए। रहवासियों द्वारा विरोध किया गया। महिला मानसिक रूप से बीमार थी, इस कारण से उसने भी रहवासियों को पत्थर मार दिए। जहां पर इलाके के रहवासी आए, महिला को पीटने लगे और उसका डुपट्टा भी खींच लिया। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। देखें वायरल वीडियो.... https://twitter.com/psamachar1/status/1697179237214556329?t=6UX104ASkdgIi8_clEiGEQ&s=08 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- विदिशा : बेतवा में डूबे युवक और युवती के शव बरामद, गुरुवार रात को लगाई थी दोनों ने नदी में छलांग; रायसेन के पटेल नगर निवासी थे दोनों, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts