Indore News : कचरा वाहन ने तीन निगमकर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत, घटना CCTV में कैद

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में कचरा वाहन ने तीन निगमकर्मियों को टक्कर मार दी थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।





















