Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : अमित शाह के दौरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, बाणेश्वरी कुंड पर रुद्राभिषेक में शामिल हुए दोनों पूर्व मुख्यमंत्री

Follow on Google News
इंदौर : अमित शाह के दौरे को लेकर दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, बाणेश्वरी कुंड पर रुद्राभिषेक में शामिल हुए दोनों पूर्व मुख्यमंत्री
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से केंद्रीय नेताओं को मध्य प्रदेश की कमान संभालने आना पड़ रहा है। उससे प्रतीत होता है कि भाजपा के मुख्यमंत्री का नेतृत्व अक्षम है। वहीं मणिपुर की हुई घटना को लेकर कहा कि, कई महीने बीत जाने के बाद सरकार ने मामला दर्ज कर सीबीआई को सौंपा है। सरकार ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की, यह इस डबल इंजन वाली सरकार की बड़ी विफलता है।

क्या  बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार एमपी दौरे को लेकर कहा कि, इससे साबित होता है कि 20 साल में बीजेपी सरकार ने कितनी अक्षमता से नेतृत्व किया है। एमपी बीजेपी का नेतृत्व इतना निर्जीव, निराशापूर्ण और इतना निकम्मा है कि अमित शाह जी को आना पड़ रहा है। वहीं कन्हैया कुमार के एमपी चुनाव में एंट्री पर बीजेपी की बयानबाजी पर बोले, हमें राष्ट्रभक्ति का प्रमाण उनसे नहीं चाहिए जिन्होंने देश की आजादी में कोई भाग नहीं लिया है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय के महासचिव बन जाने पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। https://twitter.com/psamachar1/status/1685520346001129472

रुद्राभिषेक में शामिल हुए दोनों पूर्व मुख्यमंत्री

इंदौर के बाणेश्वरी कुंड पर चल रहे 21 दिन के रुद्राभिषेक महोत्सव में रविवार को प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए। रोजाना 3000 से अधिक श्रद्धालु इस रुद्राभिषेक में शामिल हो रहे हैं। विधायक संजय शुक्ला ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के हाथों में भगवान हनुमान की मूर्ति देकर उनका स्वागत किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1685527647189696512 ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंदौर दौरा आज : 50 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, संभागीय कोर कमेटी की लेंगे बैठक; जानें पूरा कार्यक्रम मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts