Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : दुष्कर्म पीड़िता की मौत, पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी ने दिया था वारदात को अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : दुष्कर्म पीड़िता की मौत, पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी ने दिया था वारदात को अंजाम; आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई। नगर निगम कर्मचारी ने कुछ दिन पहले ही 21 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म किया था। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ धाराओं में इजाफा कर कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, कुछ दिन पहले मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी भोला उर्फ विक्की द्वारा दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद युवती की तबीयत अधिक खराब हो जाने की वजह से उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों और परिवार वालों ने बताया कि, युवती पहले से ही दूसरी अन्य बीमारी से ग्रसित थी। वहीं परिवार का कहना है कि, वह डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह (1 अगस्त) युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने डॉक्टरों से रिपोर्ट भी मांगी है, अगर दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी पर धारा 376 के साथ अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1686299826521100288?t=qQCmeb1qBoRe63tw90XgjQ&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts